UP House Construction Rules: योगी सरकार का बड़ा फैसला! अब गांवों में घर बनाना हुआ आसान, बदले ये नियम

UP House Construction Rules

UP House Construction Rules: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अपना खुद का मकान बनवाने के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके चलते कई आम नागरिकों को राहत मिलेगी। दरअसल, योगी सरकार ने मकान निर्माण से जुड़े नियमों में अहम बदलाव कर दिए है। बताया जा रहा है कि नए नियमों के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता नहीं होगी।

बता दें कि योगी सरकार (Yogi Government) की इस बेहतरीन पहल के चलते  गांवों में रहने वाले लोगों को सरल और सुविधाजनक तरीके से घर बनाने का अवसर मिलेगा।

भवन निर्माण एवं विकास उपविधि लागू

प्रदेश सरकार अब उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 को ग्रामीण इलाकों में भी लागू करेगी। जहां पहले ये नियम मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों तक सीमित थे, लेकिन नए फैसले के बाद से भवन निर्माण गांवों में भी एक समान और सरल व्यवस्था से लागू की जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे।

बिना परमिशन मकान बनाएं

  • नए नियमों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में जमीन के मालिक अपने कच्चे मकान, आवासीय भूमि या कृषि भूमि पर 300 वर्ग मीटर तक और अधिकतम 2 मंजिल तक का मकान बिना किसी नक्शा के पास कराए बना अब आसानी से बना सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसके लिए यह जरूरी होगा कि निर्माण पूरी तरह आवासीय या कृषि उपयोग के लिए ही किया जाए। इस मकान का उपयोग किसी भी प्रकार के व्यावसायिक (Commercial) काम के लिए नहीं होना चाहिए।
  • वही, सरकार ने साफ किया है कि यह सुविधा सिर्फ गांवों में रहने वाले लोगों के लिए है। शहरी क्षेत्रों में मकान निर्माण के लिए पहले की तरह नक्शा पास कराना जरूरी है।
  • नए नियमों में यह भी बताया गया है कि मकान का डिजाइन (House Design) और निर्माण पूरी तरह सुरक्षित हो, इसकी जिम्मेदारी जमीन मालिक की होगी। अगर भविष्य में मकान निर्माण से जुड़ी कोई तकनीकी, संरचनात्मक या इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित समस्या सामने आती है, तो इसके लिए सरकार या जिला पंचायत जिम्मेदार नहीं होगी, बल्कि मकान का मालिक होगा।
ग्रामीण यूपी में बिना नक्शा पास बनेगा घर
ग्रामीण यूपी में बिना नक्शा पास बनेगा घर

मकान बनाने के लिए शर्त

सरकार ने बिना परमिशन के मकान निर्माण की छूट मिलने पर एक जरूरी शर्त तय की है। दरअसल, मकान बनाने से पहले जमीन मालिक को जिला पंचायत को लिखित सूचना देना अनिवार्य है, ताकि प्रशासन के पास निर्माण की जानकारी रहेगी और रिकॉर्ड बना रहे।

ऑनलाइन होंगे जिला पंचायत के नक्शे

यूपी सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में शहरी प्राधिकरणों की तरह जिला पंचायत के नक्शे भी ऑनलाइन पास होंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक समान नियमावली लागू की जाएगी। इससे नक्शा पास कराने की प्रक्रिया काफी हद तक आसान हो जाएगी और भ्रष्टाचार पर भी कम होगी।

लाखों ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

योगी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। लोग बिना डर और झंझट के अपने सपनों का घर कम खर्च में बना सकेंगे। साथ ही, एक समान नियम लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में नियोजित विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  किसानों के लिए खुशखबरी! किसान क्रेडिट कार्ड पर RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस, मिलेगा आसान लोन

Recent Posts