8th Pay Commission Update:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खुशखबरी है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चर्चाओं के बीच भारत सरकार ने चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA) के नियमों में बदलाव कर दिया है, जिसके तहत अब कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक मदद का लाभ मिलेगा। सरकार के इस खास कदम से लाखों सरकारी कर्मचारियों को सीधे फायदा मिलने वाला है, खासकर उन लोगों को जिनके बच्चे पढ़ाई-लिखाई कर रहे हैं।
8वें वेतन नियम में नया बदलाव क्या है ?
संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग ने CEA से जुड़े नए नियमों को मंजूरी दे दी है। इन नियमों के अनुसार अब कर्मचारियों को बच्चों की शिक्षा और हॉस्टल खर्च (Children’s Education and Hostel Expenses) के लिए पहले से ज्यादा निश्चित राशि मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि यह राशि फिक्स होगी, यानी खर्च कम हो या ज्यादा, लेकिन भत्ता तय रकम के रूप में मिलेगा।
अब हर महीने कितनी मिलेगी राशि?
सरकारी नए नियमों के मुताबिक:
प्रति बच्चा शिक्षा भत्ता: ₹2,812.5 प्रति माह
हॉस्टल सब्सिडी (Hostel Subsidy): ₹8,437.5 प्रति माह
इसका मतलब है कि अगर आपका बच्चा हॉस्टल में पढ़ (Child Studies in Hostel) रहा है, तो आपको हर महीने अच्छी खासी आर्थिक सहायता मिलेगी। यह बदलाव सीधे तौर पर परिवार के खर्च को कम करने में मदद करेगा।
DA से जुड़ा रहेगा CEA, अपने आप बढ़ेगा पैसा
सरकार ने इस भत्ते को महंगाई भत्ते (DA) से जोड़ दिया है। इसका फायदा यह होगा कि जैसे ही DA 50% के पार जाएगा, CEA में अपने आप 25% की बढ़ोतरी होगी।
इसका मतलब साफ है कि बढ़ती महंगाई के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी संतुलित रहेगा और आपको अलग से चिंता करने की जरूरत नहीं है।
प्री-स्कूल बच्चों के लिए राहत (Relief for Pre-School Children)
नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत सरकार ने एक और बड़ा फैसला सुनाया है कि अब से नर्सरी, LKG और UKG में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी यह भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी बच्चे को नई शिक्षा नीति (New Education Policy) के कारण एक क्लास दोबारा पढ़नी पड़ती है, तो भी उसे एक बार के लिए इस भत्ते का लाभ दिया जाएगा। यह फैसला उन अभिभावकों के लिए काफी राहत भरा है, जिनके बच्चे पहली बार स्कूल शुरू करने की तैयारी में है।
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
इस भत्ते का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं, जो कुछ इस प्रकार से है।
1. यह सुविधा अधिकतम दो बच्चों तक ही सीमित होगी।
2. अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं, तो केवल एक ही व्यक्ति इस भत्ते का दावा कर सकता है।
3. क्लेम साल में एक बार ही किया जा सकेगा, वह भी वित्त वर्ष खत्म होने के बाद।

छुट्टी या सस्पेंशन में भी मिलेगा फायदा
सरकार ने नियमों को और आसान बना दिया है, जिसपर केंद्र सरकार का स्पष्ट कहना है कि अगर कोई कर्मचारी छुट्टी पर है या सस्पेंड है, तब भी उसे यह भत्ता मिलता रहेगा। इतना ही नहीं, अगर कोई कर्मचारी रिटायर (Employee Retires) हो जाता है या किसी कारणवश सेवा से बाहर हो जाता है, तो भी उस शैक्षणिक सत्र के अंत तक यह लाभ मिलता रहेगा। यह नियम कर्मचारियों को सुरक्षा का एहसास भी उपलब्ध करवाता है।
क्लेम करने की प्रक्रिया हुई आसान
भारत सरकार के द्वारा अब से CEA क्लेम करने की प्रक्रिया को ओर भी काफी आसान बना दिया है। ऐसे में अब से ज्यादा कागजी कार्रवाई करवाने की खास जरूरत नहीं है। जरूरी दस्तावेज:
- स्कूल के प्रिंसिपल का सर्टिफिकेट (बच्चे के पढ़ने का प्रमाण)
- हॉस्टल के लिए रहने और खाने के खर्च का प्रमाण
- इन दस्तावेजों के आधार पर कर्मचारी आसानी से अपना क्लेम कर सकते हैं।
कर्मचारियों के लिए जरूरी है यह खास फैसला
यह सरकारी फैसला सिर्फ एक भत्ता बढ़ाने का नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के जीवन स्तर को पहले से भी अधिक अच्छा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। शिक्षा आज के समय में सबसे महंगा खर्च बन चुकी है, ऐसे में भारत सरकार का यह कदम काफी राहत देने वाला साबित हो सकता है।
ऐसे में सरकार के द्वारा लागू किया गया CEA का नए नियम केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। देश में बढ़ती महंगाई के बीच और साथ ही बच्चों की पढ़ाई का खर्च के साथ अपने बजट को नियंत्रण में रखने के लिए यह कदम ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि इस फैसले से लाखों परिवारों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। ऐसे में आने वाले समय में 8वें वेतन आयोग को लेकर और भी बड़े अपडेट जारी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल के लिए यह बदलाव कर्मचारियों के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा साबित हो सकता है।






