RBI New Rule 500 Note: सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से फैक खबरों का चलन तेजी से बढ़ गया है। आए दिन कई तरह की खबरों की गलत सूचना लोगों तक पहुंचाई जाती है। इसी तरह की एक गलत खबर जनता के बीच में पहुंचाई जा रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को फिर से बदलने के लिए नया नियम जारी कर दिए है, जिसके बाद से कई लोगों के मन में मन में एक उम्मीद जग गई कि वह अब फिर से एक बार अपने पुराने नोटों को फिर से एक्सचेंज कर पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दरअसल, सोशल मीडिया पर इस तरह की कोई खबर या दावा पूरी तरह से भ्रामक और झूठा है। RBI के द्वारा ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है।
PIB फैक्ट चेक
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) (Fact-checking agency Press Information Bureau (PIB)) ने इस वायरल खबर का खंडन किया है। PIB फैक्ट चेक यूनिट ने साफ कहा है कि RBI ने पुराने नोटों को बदलने के लिए कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की है। ऐसे में लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
वायरल खबर की सच्चाई क्या है?
PIB के अनुसार, 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट अब पूरी तरह से अमान्य हैं। इन नोटों को बदलने या जमा करने के लिए RBI ने कोई नई विंडो नहीं खोली है। जो समय सीमा नोटबंदी के दौरान दी गई थी, वह काफी पहले खत्म हो चुकी है। इसलिए अब इन नोटों को बदलना संभव नहीं है। फैक्ट चेक में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी खबरें लोगों को भ्रमित करने के लिए होती हैं। इसलिए किसी भी वित्तीय जानकारी को मानने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।
Has RBI really announced 'new rules' for exchanging old ₹500 & ₹1000 notes❓
Some news reports claim that the Reserve Bank of India (@RBI) has issued new guidelines to exchange discontinued currency notes.#PIBFactCheck
❌ This claim is FAKE!
❌RBI has made NO such… pic.twitter.com/8ph2mlCrLT
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 17, 2026
2016 की नोटबंदी का फैसला
जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि 8 नवंबर 2016 को भारत सरकार ने एक बड़ा आर्थिक फैसला लेते हुए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था। इस फैसले को नोटबंदी कहा गया। इसका मुख्य उद्देश्य देश में फैले काले धन और नकली नोटों पर रोक लगाना था।
नोटबंदी के बाद सरकार ने लोगों को अपने पुराने नोट बैंक में जमा करने या बदलने के लिए एक तय समय सीमा दी थी। इस दौरान करोड़ों लोगों ने अपने पुराने नोट जमा किए, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद इन नोटों की कानूनी वैधता पूरी तरह खत्म हो गई।
इसके बाद RBI ने नई महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 500 और 2000 रुपये के नोट जारी किए थे। हालांकि बाद में 2000 रुपये के नोटों को भी धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर किया जाने लगा।
अफवाहों से रहें सतर्क
देशवासियों के लिए विशेषज्ञों का कहना है कि वित्तीय मामलों से जुड़ी अफवाहें लोगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि लोग केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। RBI से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उसकी आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी प्लेटफॉर्म पर ही जानकारी लें।
PIB ने भी लोगों से अपील की है कि वे ऐसी खबरों को शेयर करने से पहले उनकी सच्चाई जांच लें। गलत जानकारी फैलाने से न सिर्फ भ्रम फैलता है, बल्कि लोगों को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
बैंक से शिकायत कैसे करें?
अगर किसी बैंक द्वारा नोट या सिक्के स्वीकार करने से मना किया जाता है या आपको किसी प्रकार की बैंकिंग सेवा में समस्या आती है, तो आप इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। RBI के नियमों के अनुसार, सबसे पहले आपको संबंधित बैंक में शिकायत करनी चाहिए। अगर बैंक 30 दिनों के भीतर आपकी समस्या का समाधान नहीं करता है, तो आप RBI के लोकपाल (Ombudsman) के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है।

नए 500 रुपये के नोट के सुरक्षा फीचर्स (Security Features of the New Rs 500 Note)
आज के समय में चल रहे मौजूद 500 रुपये के नए नोट (New 500 Rupee Notes) में कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जिससे नकली नोटों की पहचान आसान हो जाती है।
- नोट को आंख के स्तर पर तिरछा करने पर ‘500’ की लेटेंट इमेज दिखाई देती है।
- सिक्योरिटी थ्रेड को झुकाने पर उसका रंग हरे से नीला हो जाता है।
- महात्मा गांधी की तस्वीर के पास माइक्रो लेटर्स में ‘RBI’ और ‘INDIA’ लिखा होता है।
- नोट को रोशनी के सामने रखने पर गांधी जी का वॉटरमार्क दिखाई देता है।
- नंबर पैनल का रंग भी झुकाने पर बदलता है।
- UV लाइट में नोट के सिक्योरिटी फीचर्स और अधिक स्पष्ट हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: बंगाल में अब प्रचार खत्म वोटिंग की बारी शुरू, BJP vs TMC में किसकी बनेगी सरकार?






