राघव चड्ढा AAP छोड़कर BJP में होंगे शामिल, AAP पर लगाए आरोप

पंजाब चुनाव से पहले देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि पार्टी के प्रमुख नेता राघव चड्ढा ने पार्टी से दूरी बना ली है और अब वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते है। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह साफ कर दिया कि अब वह पार्टी के साथ आगे नहीं रह सकते। उनका कहना है कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और विचारों से भटक गई है।

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के करीब 10 सांसद हैं और उनमें से दो-तिहाई से ज्यादा सांसद अब इस नए फैसले के साथ हैं।

उनका कहना था कि उन्होंने और उनके साथियों ने मिलकर तय किया है कि वे अब संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि कई बड़े नाम जैसे हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और स्वाती मालीवाल जैसे नेता भी इस फैसले के साथ बताए जा रहे हैं।

पार्टी छोड़ने की असली वजह क्या बताई?

राघव चड्ढा ने साफ कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपने खून-पसीने से खड़ा किया था। उन्होंने इस पार्टी को लगभग 15 साल दिए और पूरी ईमानदारी से इसे आगे बढ़ाने में योगदान दिया। लेकिन अब उनका कहना है कि पार्टी अपने असली उद्देश्य से भटक गई है। उनका मानना है कि जिस पार्टी की शुरुआत भ्रष्टाचार खत्म करने और जनता के हित में काम करने के लिए हुई थी, अब वही पार्टी अपने रास्ते से हटती दिख रही है। उनके मुताबिक अब पार्टी में निजी फायदे और राजनीतिक समझौते ज्यादा दिखने लगे हैं, जबकि जनता के मुद्दे पीछे छूटते जा रहे हैं।

पुराने दिनों की यादें और पार्टी का सफर

राघव चड्ढा ने बताया कि जब आम आदमी पार्टी की शुरुआत हुई थी, तब इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के लोग जुड़े थे। कोई डॉक्टर था, कोई शिक्षक, कोई चार्टर्ड अकाउंटेंट और कई समाजसेवी भी इसमें शामिल थे।

सबका एक ही मकसद था कि देश में बदलाव लाया जाए और एक भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इस पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं और उन्होंने दिल्ली से लेकर पंजाब तक पार्टी को मजबूत करने में बहुत मेहनत की।लेकिन अब उनका कहना है कि जिस पार्टी को उन्होंने खड़ा किया, वही पार्टी अब अपने मूल विचारों से दूर होती जा रही है।

राजनीति में बड़ा बदलाव

राघव चड्ढा ने यह भी बताया कि राजनीति में आने से पहले वह एक प्रैक्टिस करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे। लेकिन समाज के लिए कुछ करने की चाह में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके साथियों ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से पार्टी को आगे बढ़ाया, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उनके मुताबिक, जो लोग कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थे, वही लोग अब या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या धीरे-धीरे दूरी बना रहे हैं और अब उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि वह “गलत पार्टी में सही व्यक्ति” हैं, इसलिए उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

राज्यसभा में असर और राजनीतिक हलचल

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में भी राजनीतिक समीकरण बदलने की बात कही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के कई सांसद अब इस बदलाव का हिस्सा बन रहे हैं। इस खबर के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह फैसला आने वाले समय में पंजाब और अन्य राज्यों की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है। खासकर जब चुनाव नजदीक हों, तब ऐसे बदलाव काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

जनता और राजनीति पर असर

इस पूरे मामले के बाद अब जनता और राजनीतिक जानकारों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे बड़ा राजनीतिक कदम बता रहे हैं तो कुछ इसे पार्टी के अंदर चल रही असंतोष की वजह मान रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आगे कौन से नेता किस तरफ जाते हैं और इसका असर आने वाले चुनावों पर कितना पड़ता है।

यह भी पढ़े: UP Board 10th Topper 2026: यूपी की टॉपर बनीं कशिश वर्मा, बोर्ड परिक्षा में हासिल किए 97.83% मार्क्स

Recent Posts