Delhi Jhuggi Punarvikas Yojana: दिल्ली की 17 झुग्गी बस्तियों में बनेंगे फ्लैट, लाखों परिवारों को मिलेगा नया घर, जानें किसे मिलेगा लाभ

Delhi Jhuggi Punarvikas Yojana: 17 बस्तियों में बनेंगे फ्लैट

Delhi Jhuggi Punarvikas Yojana: दिल्ली सरकार राजधानी की झुग्गी बस्तियों को हटाने के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे में कई इलाकों में खबरें है कि दिल्ली की भाजपा सरकार यानी सीएम रेखा गुप्ता गरीब लोगों का घर तोड़ रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, दिल्ली सरकार के द्वारा झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास को नई रफ्तार दे रही है। बताया जा रहा है कि सरकार (Delhi Government) ऐसी आवासीय योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को उसी इलाके में बहुमंजिला फ्लैट (Multi-Storey Flat) उपलब्ध होंगे, ताकि दिल्ली में रह रहे हर एक परिवार को अपना खुद का पक्का मकान मिल सके। देखा जाए तो इस योजना का उद्देश्य केवल पक्का मकान देना नहीं, बल्कि लोगों की आजीविका, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक जीवन को प्रभावित किए बिना बेहतर आवास उपलब्ध कराना है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार इस पहल को ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ (Jahan jhuggi, wahin Makan) के सिद्धांत पर आगे बढ़ाना चाहती है। ऐसे में यहां जानें सरकार का पूरा प्लान क्या है ?

पहले चरण में 17 झुग्गी बस्तियों का होगा पुनर्विकास

दिल्ली सरकार ने योजना के पहले चरण में राजधानी की 17 झुग्गी बस्तियों को शामिल करने की तैयारी की है। इन क्षेत्रों में दोबारा विस्तृत सर्वे कराया जाएगा ताकि प्रत्येक परिवार की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। हाल ही में झुग्गियों की कट-ऑफ (Cut-off of Slums) तारीख जनवरी 2025 किए जाने के बाद बड़ी संख्या में ऐसे परिवार भी योजना के दायरे में आ सकेंगे, जो पहले पात्रता से बाहर थे।

सरकारी अनुमान के अनुसार, इस बदलाव से करीब चार लाख अतिरिक्त परिवारों को भविष्य में इस योजना का लाभ मिलने की संभावना है। सर्वे के आधार पर पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

उसी स्थान पर मिलेगा नया घर

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सरकार झुग्गीवासियों को उनके मौजूदा क्षेत्र में ही बहुमंजिला फ्लैट उपलब्ध (Multi-Storey flats Available) कराने का प्रयास करेगी। इससे लोगों को रोजगार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए अपने पुराने इलाके से दूर नहीं जाना पड़ेगा।

अगर किसी स्थान पर तकनीकी कारणों या भूमि की कमी की वजह से वहीं निर्माण संभव नहीं होगा, तो प्रभावित परिवारों का पुनर्वास तीन किलोमीटर के दायरे में होगा। इससे लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ने वाले असर भी कम होगा।

पात्र परिवारों को मिलेगा फ्लैट

दिल्ली की इस योजना के तहत पात्रता के आधार पर परिवारों को फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। सरकार उन परिवारों को भी योजना में शामिल करने पर विचार कर रही है, जो झुग्गियों में दो या तीन मंजिल तक निर्माण कर चुके हैं। अंतिम पात्रता सर्वे और सरकारी मानकों के अनुसार तय की जाएगी। सरकारी सर्वे के दौरान प्रत्येक झुग्गी की स्थिति, परिवारों की संख्या, भूमि की उपलब्धता और पुनर्विकास की व्यवहार्यता का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी।

Delhi Jhuggi Punarvikas Yojana: 17 बस्तियों में बनेंगे फ्लैट
Delhi Jhuggi Punarvikas Yojana: 17 बस्तियों में बनेंगे फ्लैट

पीपीपी मॉडल पर होगा विकास

दिल्ली सरकार इस पूरी परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत लागू करने की योजना बना रही है। इस मॉडल में निजी कंपनियां निर्माण और निवेश की जिम्मेदारी निभाएंगी, जबकि सरकार परियोजना की निगरानी, नीतिगत निर्णय और लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया को संभालेगी।

सरकार का मानना है कि पीपीपी मॉडल (PPP Model) अपनाने से परियोजनाओं का निर्माण तेजी से पूरा किया जा सकेगा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास तैयार होंगे।

इन इलाकों को मिलेगी प्राथमिकता

योजना के पहले चरण में जिन प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, उनमें सीलमपुर, सुल्तानपुरी और लाजपत नगर की झुग्गी बस्तियां शामिल हैं। इन इलाकों में सर्वे पूरा होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी और फिर निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

दिल्ली में अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के अधीन कुल 675 झुग्गी बस्तियां मौजूद हैं। सरकार का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से इन क्षेत्रों का पुनर्विकास कर अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित और पक्के आवास उपलब्ध कराना है।

सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां?

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए दिल्ली सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी चुनौती पर्याप्त भूमि की उपलब्धता, विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और तय समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करना होगी। इसके अलावा, सर्वे की पारदर्शिता, पात्र लाभार्थियों की सही पहचान और निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी योजना की सफलता में अहम भूमिका निभाएगी।

दिल्ली में आवास व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

यदि यह योजना तय समय पर लागू होती है, तो राजधानी में झुग्गी पुनर्विकास की तस्वीर बदल सकती है। लाखों परिवारों को बेहतर आवास मिलने के साथ-साथ शहर में नियोजित शहरी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का उद्देश्य केवल पक्के मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि झुग्गीवासियों को सम्मानजनक जीवन और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

ये भी पढ़ें:  भारत की पहली स्वदेशी ट्रेन शुरू, जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन रेल

Recent Posts