Tax Amendment Bill 2026: टैक्स विधेयक पास होने से FDI, नौकरी और UPI चार्ज के नियमों में होगा बदलाव, जानें लोगों पर क्या होगा असर

Tax Amendment Bill 2026 passed

Tax Amendment Bill 2026: मोदी सरकार के द्वारा कई तरह के महत्वपूर्ण पहलों को शुरू किया जा रहा है, जो आम जनता से लेकर बिजनेसमैन के जीवन पर भी काफी अधिक असर डालने वाले हैं। इस बार के सदन सत्र में एक जरूरी बिल को पास किया गया है, जिससे ट्रैक्स से जुड़े नियमों को बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव को लेकर लोकसभा में Taxation and Other Laws Amendment Bill 2026 पास कर दिया गया है।

बता दें कि ट्रैक्स से जुड़े इस अहम बिल पर भारत सरकार का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य भारत को विदेशी निवेशकों, मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों और विदेशी फंड मैनेजर्स के लिए अधिक से अधिक आकर्षक बनाने पर जोर दिया जाएगा।

टैक्स विधेयक से मिलेंगे ये फायदें

  • भारत को विदेशी निवेशकों, मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों और विदेशी फंड मैनेजर्स के लिए आकर्षक होगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर और निवेश से जुड़े क्षेत्रों को भी राहत मिलेगी।
  • UPI पेमेंट से लेकर निवेश और रोजगार क्षेत्रों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

जानें UPI पेमेंट पर क्या होगा इस बिल का असर?

देखा जाए तो आज के समय में UPI एक छोटी दुकान से लेकर बड़े से बड़े शोरूम पर इस्तेमाल किया जाता है। यह तकनीक लोगों के लिए सबसे आसान और सुरक्षित माना जाती है। जैसा कि आप जानते हैं कि UPI ट्रांजैक्शन पर दुकानदारों से Merchant Discount Rate (MDR) यानी लेनदेन पर किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता है। जानकारी के लिए बता दें कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए साल 2020 में UPI पर MDR बंद कर दिया था, जिसके बाद डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) का इस्तेमाल तेजी से होने लगा।

UPI पर लगेगा शुल्क

वहीं, अब बताया जा रहा है कि नए कर संशोधन विधेयक के तहत UPI पर शुल्क लगने की तैयारी की जा रही है। सरल भाषा में कहा जाए तो आने वाले समय में लोगों को कुछ तरह के UPI ट्रांजैक्शन करने पर दुकानदारों से लेकर आम जनता को इसके लिए भुगतान करना पड़ सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि शुरुआत में यह बड़ी रकम वाले ट्रांजैक्शन पर ही लागू होगा, जबकि छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और चाय की दुकानों जैसे कारोबार पर इसका असर सीमित रहने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन अभी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि फिलहाल के लिए आम UPI यूजर्स पर कोई तत्काल चार्ज लागू नहीं हुआ है।

FDI, UPI चार्ज और नौकरी पर क्या असर?
FDI, UPI चार्ज और नौकरी पर क्या असर?

विदेशी निवेश और फंड मैनेजर्स को मिलेगा बढ़ावा

सरकार इस बिल के तहत विदेशी निवेश को भारत में बढ़ावा मिलेगा। खासतौर पर विदेशी फंड मैनेजर्स (Foreign fund Managers) के लिए भारत में काम करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की हर एक प्रयास को संभव करने में जुटी हुई है। देखा जाए तो पहले विदेश में रहने वाले फंड मैनेजर्स (Fund Managers) के भारत आने पर टैक्स और नियमों से जुड़े कई तरह के सवाल के चलते पीछे हट जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, नए प्रावधानों से ऐसे नियमों पर विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है कि उन्हें कैसे आसान बनाया जाए और इसके लिए मोदी सरकार हर एक प्रयास में जुटी है।

भारत को मिलेंगे ये लाभ

  • इससे विदेशी फंड मैनेजर्स भारत आएंगे।
  • देश के वित्तीय बाजार में विदेशी पूंजी बढ़ सकती है।
  • इसके साथ ही निवेश से जुड़े नए अवसर और रोजगार पैदा होंगे।
  • REIT यानी Real Estate Investment Trust और InvIT यानी Infrastructure Investment Trust से जुड़े निवेश को भी राहत मिलेगी।
  • डिविडेंड पर टैक्स से राहत मिलेगी।
  • इससे रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े निवेश को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा फायदा

  • सरकार भारत देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनाने पर भी जोर दे रही है। इसी क्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी विदेशी कंपनियों को इस खास बिल में टैक्स से राहत देने की खबरें भी सामने आ रही है।
  • इसके अलावा, फोन, लैपटॉप और टैबलेट बनाने वाली फैक्ट्रियों को मशीनरी और उपकरण उपलब्ध कराने वाली विदेशी कंपनियों को अतिरिक्त समय और टैक्स से राहत मिलेगा।
  • कर संशोधन बिल में विदेशी डायमंड ट्रेडर्स और भारत में डेटा सेंटर चलाने वाली क्लाउड कंपनियों के लिए भी टैक्स से राहत का प्रावधान तय किया गया है।

ये भी पढ़ें:  राजधानी एक्सप्रेस में महिला का बैग चोरी, 5 साल बाद रेलवे को देना पड़ा ₹80 हजार मुआवजा, जानें कैसे

Recent Posts