Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, जानें कौन थे महाराज जी और दुनियाभर में कैसे हुई चर्चा

Neem Karoli Baba Movie Hanuman Ansh

Neem Karoli Baba: भारत जहां की धरती पर आध्यात्मिक परंपरा में कई ऐसे महान संत हुए हैं, जिनका प्रभाव सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देखा जाता है। इन्हीं संतों में एक नाम ‘नीम करोली बाबा’ का है, जिन्हें उनके आज भी अनुयायी प्रेम से ‘कैंची धाम’ के महाराज जी (Neem Karoli Baba Kainchi Dham) भी कहते हैं। बाबा सदैव हनुमान भक्ति, सेवा और सरल जीवन जीते थे। भारत के इतिहास में महाराज जी (Maharaj Ji) के कई चमत्कार सुनने को मिलते हैं, जिससे कई लोगों के जीवन से कष्ट दूर हो गए। ‘कैंची धाम’ बाबा के सरल जीवन और उनकी साधारण सी जिंदगी (Neem Karoli Baba Story) अब बड़े पर्दे के द्वारा लोगों तक पहुंच रही है। उनके जीवन और आध्यात्मिक प्रभाव से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh Film 2026) इन दिनों काफी चर्चा में है।

बता दें कि इस बेहतरीन फिल्म को विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनाया गया है। यह आध्यात्मिक फिल्म शुरुआत में भले ही ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन अब दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ के कारण इसकी कमाई बॉक्स (Hanuman Ansh Box Office) पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।

‘हनुमान अंश’ फिल्म का कुल बजट

मिली जानकारी के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ फिल्म (Hanuman Ansh Film) का करीब 2 करोड़ रुपये तक था, लेकिन अब देखने को मिल रहा है कि हनुमान जी के अंश पर बनी इस फिल्म की कमाई 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। यही वजह है कि ‘हनुमान अंश’ को 2026 की अप्रत्याशित सफल फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम टॉप पर बनाते हुए नजर आ रही है।

कौन थे नीम करोली बाबा?

नीम करोली बाबा 20वीं सदी के प्रसिद्ध भारतीय संतों में से एक हनुमान भक्त थे। उनका सारा जीवन भगवान हनुमान की भक्ति और मानव सेवा में ही रहा। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ, लेकिन आगे चलकर बाबा ने उत्तराखंड के कैंची क्षेत्र में अपना प्रमुख आश्रम बनाया और वहीं पर हनुमान जी का ध्यान करने लगे। आज के समय में ‘कैंची धाम’ (Kainchi Dham) देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक स्थल है।

नीम करोली बाबा का संदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘नीम करोली बाबा’ का संदेश बेहद ही सरल था-भगवान की भक्ति के साथ जरूरतमंदों की सेवा करना। उनके जीवन से जुड़े कई तरह के किस्से आज भी भक्तों के बीच प्रचलित हैं, जिन्हों को आधार बनाते हुए यह आध्यात्मिक विरासत फिल्म ‘हनुमान अंश’ में भी दर्शाया गया है और साथ ही उनमें उनके साधारण जीवन के बारे में भी बताया गया है।

‘हनुमान अंश’ में दिखाया गया बाबा का आध्यात्मिक सफर

फिल्म में नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक सफर, उनकी हनुमान भक्ति और सेवा भाव को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म का उद्देश्य केवल बाबा के जीवन की घटनाओं को पर्दे पर दिखाना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आध्यात्मिक संदेश को भी आज के Gen G से लेकर बच्चों तक पहुंचाना है।

फिल्म की एक खास बात है कि इसके मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य से जुड़ी है। रिपोर्ट के अनुसार वह फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे, लेकिन मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता के बीमार पड़ने के बाद उन्हें नीम करोली बाबा का किरदार निभाना पड़ा। अभिनेता ने इस अनुभव को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया।

 विदेशों में भी रहा नीम करोली बाबा का प्रभाव

वहीं, नीम करोली बाबा की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। उनसे प्रभावित होने वाली चर्चित हस्तियों में अमेरिकी आध्यात्मिक शिक्षक राम दास और Apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का नाम भी शामिल है। यही वैश्विक प्रभाव ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh Movie) को केवल एक धार्मिक फिल्म से आगे ले जाता है। फिल्म के माध्यम से आज की नई पीढ़ी जिन्हें Gen G कहा जा रहा है, उन्हें नीम करोली बाबा के जीवन, उनकी हनुमान भक्ति और सेवा के विचारों से परिचित होने का मौका मिल रहा है।

कंगना रनौत ने भी की फिल्म की तारीफ

फिल्म की चर्चा उस समय और बढ़ गई जब अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ की खुलकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म को सिर्फ मनोरंजन की फिल्म नहीं बताया, बल्कि इसे आध्यात्मिक अनुभव और सत्संग बताया है। फिल्म की इस शानदार सफलता के बाद इसके सीक्वल की भी पुष्टि हुई। दरअसल, जहां एक तरफ करोड़ों रुपए लगाकर ऐसी फिल्मा बना रहे हैं, जिन्हें लोगों के द्वारा पंसद तक नहीं किया जा रहा है। लेकिन वहीं, नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh Movie) ने यह दिखाया है कि दर्शकों की रुचि सिर्फ बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्मों तक सीमित नहीं है। अगर फिल्म में सच्ची कहानी, आध्यात्मिकता और भावनात्मक जुड़ाव है, तो कोई भी फिल्म दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ही लेती है।

ये भी पढ़ें:  कृष्ण जन्माष्टमी पर बनाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी भोग, जानें आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स

Recent Posts