Nitin Nabin First Speech: भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। आज मंगवार को नितिन नबीन ने पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया है। साथ ही, इस खास मौके पर उन्होंने अपना पहला संबोधन दिया। जिसमें अपने भाषण में नितिन नबीन ने खुद को एक साधारण कार्यकर्ता बताया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।
नितिन नबीन का पहला भाषण (Nitin Nabin First Speech)
दरअसल, नितिन नबीन का कहना है कि राजनीति उनके लिए सत्ता या सुख-सुविधा का साधन नहीं है। जिसमें “राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पद नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। बताया जा रहा है कि, उनके इस खास बयान को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, नितिन नबीन ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। साथ ही, उनका यह भी कहना कि, प्रधानमंत्री मोदी से उन्होंने हमेशा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा ली है। जिसमें उन्होंने गुजरात के आनंद में हुए ‘सद्भावना मिशन’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे पीएम मोदी आम लोगों की भावनाओं को ध्यान से सुनते हैं और एक नेता तभी महान बनता है, जब वह जनता से दिल से जुड़ता है।
परंपरा को किया मजबूत (Strengthened Tradition)
नव नियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को भी याद किया। उन्होंने राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह के योगदान की तारीफ की। नबीन ने कहा कि राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से जुड़ने की परंपरा को मजबूत किया, नितिन गडकरी ने संगठन को नई दिशा दी और अमित शाह ने हर कार्यकर्ता की चिंता की।

अनुच्छेद 370 हटाने का किया उल्लेख (Article 370 Removal)
बता दें कि, राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए नितिन नबीन ने अनुच्छेद 370 हटाने का उल्लेख किया। जिसमें उनका कहना है कि, इस खास फैसले से कश्मीर में हालात बदले हैं और आज वहां शांति का माहौल है। वहीं, आज कश्मीर के हर कोने में तिरंगा गर्व के साथ लहरा रहा है।
कठिन परिस्थितियों में नहीं झुकने देता देश का झंडा (Nation’s Flag Never Bows)
अपने संबोधन के अंत में नबीन ने पार्टी की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। जिसमें उनका कहना है कि, भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, तो इसका कारण पार्टी की विचारधारा, मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत है। साथ ही, कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में भी देश का झंडा झुकने नहीं देता।
ये भी पढ़ें: Income Tax Refund: इनकम टैक्स रिफंड में देरी, किससे करें संपर्क, यहां जानें सही जानकारी






