First Phase of Census 2027: गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे ये जरूरी सवाल

First Phase of Census 2027

First Phase of Census 2027: भारत में जनगणना 2027 के पहले चरण की अधिसूचना गृह मंत्रालय ने जारी कर दी है। यहां जानें घर-घर जाकर पूछे जाने वाले जरूरी सवाल क्या है?

Census 2027 in India: भारत में जनगणना 2027 की प्रक्रिया को लेकर आज एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, गृह मंत्रालय ने जनगणना 2027 (Census 2027) के पहले चरण की अधिसूचना को गुरुवार को ही जारी कर दी है। बता दें कि इस चरण का नाम हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना (Houselisting and Housing Census) रखा गया है। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2026 से लेकर 30 सितंबर 2026 तक देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना आयोजित होगी।

इस चरण में जनगणना (Census) के लिए नियुक्त अधिकारी घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से जुड़ी अहम जानकारियां एकत्र करने का काम करेंगे। इसके लिए गृह मंत्रालय के द्वारा प्रश्नावली भी जारी की गई है, जिसमें जनगणना से जुड़े कई जरूरी सवाल शामिल हैं।

जनगणना में पूछे जाएंगे ये सवाल

• बिल्डिंग नंबर (नगरपालिका या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना नंबर)
• जनगणना मकान नंबर
• जनगणना मकान के फर्श की मुख्य सामग्री (Predominant material of floor of the census house)
• जनगणना मकान की दीवार की मुख्य सामग्री (Predominant material of wall of the census house)
• जनगणना मकान की छत की मुख्य सामग्री (Predominant material of roof of the census house)
• जनगणना मकान का उपयोग पता करें (Ascertain use of census house)
• जनगणना मकान की स्थिति (Condition of the census house)
• परिवार नंबर (Household number)
• परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या (Total number of persons normally residing in the household)
• परिवार के मुखिया का नाम (Name of the head of the household)
• परिवार के मुखिया का लिंग (Sex of the head of the household)
• क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
• जनगणना मकान की स्वामित्व स्थिति (Ownership status of the census house)
• परिवार के विशेष कब्जे में रहने वाले कमरों की संख्या (Number of dwelling rooms exclusively in possession of the household)
• परिवार में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या (Number of married couple(s) living in the household)
• पीने के पानी का मुख्य स्रोत (Main source of drinking water)
• पीने के पानी के स्रोत की उपलब्धता (Availability of drinking water source)
• रोशनी का मुख्य स्रोत (Main source of lighting)
• शौचालय तक पहुंच
• शौचालय का प्रकार
• गंदे पानी की निकासी
• नहाने की सुविधा की उपलब्धता
• रसोई और LPG/PNG कनेक्शन की उपलब्धता
• खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मुख्य ईंधन
• रेडियो/ट्रांजिस्टर
• टेलीविजन
• इंटरनेट तक पहुंच
• लैपटॉप/कंप्यूटर
• टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
• साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
• कार/जीप/वैन
• परिवार में खाया जाने वाला मुख्य अनाज
• मोबाइल नंबर (केवल जनगणना से संबंधित संचार के लिए)

जनगणना दो चरणों में होगी

भारतीय जनगणना दुनिया की सबसे बड़ी प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया मानी जाती है, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा।

1. हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना: अप्रैल से सितंबर 2026
2. जनसंख्या गणना (PE): फरवरी 2027

ये भी पढ़ें: Board of Peace: ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में कई मुस्लिम देश हुए शामिल, यूरोप ने बनाई अमेरिका से दूरी

Recent Posts