Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, 1000 से ज्यादा CCTV और फेशियल रिकॉग्निशन से होगी इस बार निगरानी

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली तैयार

Republic Day 2026 High Security: गणतंत्र दिवस 2026 को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा तैयारियां (Security preparations in Delhi) अंतिम चरण में हैं। कर्तव्य पथ और उसके आसपास के हर एक इलाकों में अभूतपूर्व सुरक्षा है। बताया जा रहा है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है, ताकि किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश न रहे। बताया जा रहा है कि यह सब इसलिए है क्योंकि दिल्ली में हाल ही के दिनों में कार बम ब्लास्ट (Car Bomb Blast) हुई थी।

परेड रूट पर 1000 से अधिक CCTV

मिली जानकारी के मुताबिक, परेड रूट और प्रमुख मार्गों पर 1000 से अधिक हाई डेफिनिशन (HD) CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे चौबीसों घंटे निगरानी करेंगे और हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कर्तव्य पथ पर कुल 6 अत्याधुनिक CCTV कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। ये कंट्रोल रूम खास तौर पर बनाए गए मेटल कंटेनरों में हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS)

इस बार गणतंत्र दिवस 2026 (Republic Day 2026) की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) है। ऐसे में सभी CCTV कंट्रोल रूम को FRS सिस्टम से सीधे तौर पर जोड़ा गया है। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति कैमरों की नजर में आता है, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा। इससे संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर उन्हें रोका जाएगा।

कर्तव्य पथ पर चाक-चौबंद सुरक्षा
कर्तव्य पथ पर चाक-चौबंद सुरक्षा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने भी विशेष इंतजाम किए हैं, जो कुछ इस प्रकार से हैं:

  • कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।
  • परेड रूट के चारों ओर एक कंट्रोल जोन बनाया गया है।
  • इस क्षेत्र में केवल वैध पास वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  • आम नागरिक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

वही, खबरों के मुताबिक, CCTV निगरानी, फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम, ट्रैफिक कंट्रोल और भारी संख्या में तैनात सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय किया गया है। दिल्ली में हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक हो सके। इन दिनों राजधानी में की गई यह हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था (Hi-Tech Security System) के चलते आम लोगों को आने-जानें में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन 26 जनवरी के बाद धीरे-धीरे स्थिति समान्य हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : बर्ड फ्लू का अलर्ट, पशुपालन विभाग ने किसानों और आम जनता के लिए जारी की एडवाइजरी

Recent Posts