गोविंदा फैंस के लिए खुशखबरी! Horror Movie से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन

गोविंदा के बेटे का ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

Bollywood Debut: अभिनेता गोविंदा जो इन दिनों बॉलीवुड से काफी दूरी बनाए हुए है। कुछ खबरों की माने तो उन्हें अब फिल्मों में काम बहुत ही कम मिल रहा है, लेकिन एक ओर अब दूसरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

खबरों में लंबे समय से गोविंदा के बेटे को लेकर डेब्यू की चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर अब लगभग मुहर लग चुकी है। यशवर्धन आहूजा निर्देशक साजिद खान की अगली फिल्म से बॉलीवुड के बड़े पर्दों पर अपना पहला कदम (Bollywood Debut) रखने जा रहे हैं।

Horror Movie में दिखेंगे गोविंदा के बेटे

दरअसल, यशवर्धन का यह डेब्यू एक हॉरर फिल्म (Horror Movie) से होगा, जो उनके करियर की शुरुआत को एख अलग ही रास्ते पर खास बना सकता है। बताया जा रहा है कि साजिद खान की इस फिल्म में यशवर्धन आहूजा लीड रोल में दिखाई दें सकते हैं।

वही, इस फिल्म में उनके साथ ‘लापता लेडीज’ फेम अभिनेत्री नितांशी गोयल भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग 23 जनवरी से मुंबई के फिल्म सिटी (Mumbai Film City) में शुरू हो चुकी है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

साजिद खान के करियर की बड़ी फिल्म

यह Horror Movie साजिद खान के करियर के लिए भी खास  है, क्योंकि अभी तक उन्हें बस कॉमेडी फिल्मों के लिए पहचाने जाना जाता है, लेकिन पहली बार बड़े परदे पर साजिद खान हॉरर जॉनर (Horror Genre) में हाथ आजमा रहे हैं।

हॉरर फिल्म से लॉन्च होंगे गोविंदा के बेटे
हॉरर फिल्म से लॉन्च होंगे गोविंदा के बेटे

गोविंदा ने करियर में मदद नहीं की

यशवर्धन आहूजा के डेब्यू को लेकर उनकी मां सुनीता आहूजा पहले भी कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि गोविंदा ने अपने बेटे के करियर को बनाने में कोई मदद नहीं की। सुनीता के मुताबिक, यशवर्धन ने भी कभी अपने पिता से नहीं कहा कि वह उनके करियर का रास्ता आसान करें। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में कदम रखने का फैसला किया है।

फैंस की उत्साहित

एक लंबे समय बाद गोविंदा के परिवार से कोई नया चेहरा बड़े पर्दे पर दिखने जा रहा है। फैंस यशवर्धन को हीरो के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपने पिता की तरह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हासिल कर सके।

ये भी पढ़ें:  अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत इन 5 राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और ठंड का अलर्ट

Recent Posts