Weather Update: अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर से मध्य भारत तक बारिश-बर्फबारी और ठंड का अलर्ट, पढ़ें अपने शहर का हाल

Weather Update

Weather Update: देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का बदला-बदला रुख देने को मिल सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 28 जनवरी के बीच उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। साथ ही, IMD ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी 27 और 28 जनवरी को मौसम की चेतावनी (weather warning) जारी की है।

इसके अलावा, 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश या भारी बर्फबारी की आशंका है, जिससे भूस्खलन, सड़क बंद होने और यातायात प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाएं

  • भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 27 जनवरी को बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को मौसम बिगड़ा रह सकता है।
  • मध्य प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, साथ ही छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
  • अगले 24 घंटे के दौरान बिहार में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। केरल और माहे में भी बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के मध्य भाग और मराठवाड़ा में 27 जनवरी को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

ओलावृष्टि की भी चेतावनी (Hailstorm Warning)

IMD की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 27 जनवरी को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

कोहरा और शीतलहर का खतरा

मौसम विभाग ने आज से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर चल सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :  किसानों के लिए खुशखबरी! फरवरी के पहले हफ्ते में आएगी 22वीं किस्त, आज ही कर लें ये काम

Recent Posts