Gold-Silver Crash: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है , जिसने निवेशकों को चौंका दिया है। दरअसल, एक ही दिन में चांदी करीब 1 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई, जहां पहले चांदी के दाम आसमान छू रहे थे, अब ऐसा लग रहा है कि ये कीमत धीरे-धीरे कम होगी। वही, अगर सोने के दाम की बात करें, तो आज सोने में भी गिरावट दर्ज की गई है।
गोल्ड में करीब 33 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा नीचे गिरा है। इन कीमती में अचानक आई इस गिरावट को बाजार में Gold-Silver Crash के तौर पर देखा जा रहा है।
चांदी के दाम गिरे (Silver Prices Fell)
चांदी ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर एक नया इतिहास रच दिया था। चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची और दिन के समय यह कीमत 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक उच्च स्तर छू गई। हालांकि, शुक्रवार को तस्वीर पूरी तरह बदल गई। वायदा कारोबार में चांदी का भाव तेजी से टूटकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। यानी सिर्फ एक दिन में चांदी करीब 1,07,971 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।
सोना की कीमत में भी गिरावट (Gold Prices Fell)
सोने की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। MCX पर एक्सपायरी वाला सोना गुरुवार को 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन अब यह गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया यानी सोना 33,113 रुपये सस्ता हुआ।

सोने-चांदी की कीमत में गिरावट की वजहें
खबरों के मुताबिक, इस तेज गिरावट के पीछे कई कारण बताए जाए रहे हैं। सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली (Profit Booking) रही। जब सोना-चांदी ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे, तो निवेशकों ने भारी शेयर बाजार शुरू कर दी, जिससे कीमतों पर काफी हद तक दबाव बढ़ गया।
इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में मजबूती भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट का एक अहम कारण रही। साथ ही US Treasury Yield में बढ़ोतरी के कारण निवेशकों को बॉन्ड में बेहतर रिटर्न नजर आने लगा, जिससे सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी से पैसा निकलने लगा। लोगों के द्वारा अब अनुमान लगाया जा रहा है कि सोने-चांदी के दाम में अभी ओर भी गिरावट हो सकती है। इसलिए कुछ खरीदार इनके भाव कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के नियम बदले, 10 लाख से ऊपर की प्रॉपर्टी खरीदने पर जरूरी होंगे ये कागजात






