First Woman Deputy CM: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, जानें किन विभागों की मिली जिम्मेदारी

First Woman Deputy CM

First Woman Deputy CM: महाराष्ट्र की राजनीति में आज के दिन एक बड़ा बदलाव देखने को मिली है। दरअसल, शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजित पवार गुट) की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि मुंबई स्थित लोक भवन (Lok Bhavan, Mumbai) में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित रहे।

सौंपी ये जिम्मेदारी

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने सुनेत्रा पवार को विभागों का आवंटन भी किया। उपमुख्यमंत्री पद के साथ उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक एवं औकाफ मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्हें अभी के लिए वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) नहीं दिया गया है, जो इससे पहले उनके दिवंगत पति अजित पवार के पास था। बता दें कि अजित पवार उपमुख्यमंत्री रहते हुए इन सभी विभागों के साथ वित्त मंत्रालय भी संभाल रहे थे।

महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम (Maharashtra’s First Woman Deputy CM)

सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री बनना इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वह महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनी हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा, क्योंकि यह पद पहले अजित पवार के पास था, जिनका 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। शपथ के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगाए और अपने नेता को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा कि सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं और उन्हें विश्वास है कि वह राज्य की जनता के हित में पूरी निष्ठा से काम करेंगी तथा अजित पवार के सपनों को आगे बढ़ाएंगी।

पहले सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद

उपमुख्यमंत्री पद संभालने से पहले सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद थीं। इसलिए उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। खबरों के मुताबिक, एनसीपी अब अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  चांदी 1 लाख रुपये सस्ती, सोना 33,000 रुपए टूटा, जानें इसकी वजहें

Recent Posts