Aaj Ka Rashifal 01 February 2026: जानें कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, किन्हें मिलेगा आज के दिन करियर और धन का लाभ

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 01 February 2026 : आज रविवार को माघ माह की पूर्णिमा तिथि है। देखा जाए धार्मिक दृष्टि से यह दिन बेहद पावन माना जाता है। आज स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। ज्योतिष के अनुसार आज चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या नया संदेश लेकर आया है।

आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख देने वाला रहेगा। घर में लगभग आज पूरे दिन शांति और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से बचें।

वृषभ राशि

आज के दिन इन लोगों का आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आज आपको व्यापार में पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ मिल सकता है। इसलिए भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।

मिथुन राशि

धन और परिवार से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। करियर और व्यवसाय में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज पूरे दिन स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि

आज के दिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। मानसिक थकान महसूस हो सकती है, आराम जरूरी है।

कन्या राशि

इन लोगों को आज के दिन आय में वृद्धि हो सकती हैं। दोस्तों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

तुला राशि

करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। दांपत्य और प्रेम जीवन में बातचीत करना जरूरी है।

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal

वृश्चिक राशि

आज इन राशि के जातकों का भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति या व्यवसाय में लाभ मिल सकता है।

धनु राशि

इन राशि को आज धैर्य रखने की जरूरत है। कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और सेहत पर ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों का आज पार्टनरशिप से जुड़े कामों में लाभ होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए बातचीत जरूरी है।

कुंभ राशि

इन राशि के लोगों का आज प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के पूरे अच्छे योग हैं। मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों में संयम रखें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों का आज के दिन शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रशंसा या तरक्की की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, जानें किन विभागों की मिली जिम्मेदारी

Recent Posts