Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज, रविवार यानी 1 फरवरी, 2026 को इस वर्ष का बजट 2026 पेश किया। इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और क्रिएटर इकोनॉमी को ‘विकसित भारत’ (Viksit Bharat) की रीढ़ बताया है और साथ ही कई जरूरी मुद्दों पर जोर दिया है।
बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) ने अपने 8वें बजट भाषण में कहा कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया का लीडर बनेगा। ऐसे में बजट में कंटेंट क्रिएटर्स, गेमिंग और डिजिटल स्किल्स से जुड़े युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।
15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स
बजट 2026 में स्कूलों और कॉलेजों को लेकर अहम घोषणाओं है। दरअसल, अब से देशभर में कंटेंट क्रिएटर लैब्स (Content Creator Labs) की स्थापना की जाएगी।
सरकार 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) से जुड़ी आधुनिक लैब्स बनाएगी। जहां पर छात्रों को कंटेंट क्रिएशन, गेम डिजाइन, एनिमेशन और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की ट्रेनिंग मिलेगी।
10 लाख नौकरियों मिलेगी
वित्त मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में गेमिंग और क्रिएटिव इंडस्ट्री (Gaming and Creative Industry) में 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का भी ऐलान किया गया है। साथ ही, गेमिंग स्टार्टअप्स और छोटी कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए करीब ₹10,000 करोड़ का विशेष फंड किया जाएगा। इससे भारत में गेमिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम (Gaming Startup Ecosystem in India) को मजबूती मिलेगी।
AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा
इस साल के बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को आर्थिक विकास का बड़ा हथियार बताते हुए वित्त मंत्री ने AI का इस्तेमाल सबसे अधिक जोर दिया और कहा कि अब सरकारी सेवाओं और गवर्नेंस में भी AI का इस्तेमाल होगा। इस तरह से सभी जिलों और शहरों में AI-बेस्ड सॉल्यूशंस को बढ़ावा मिलेगा।

टेक फेलोशिप और स्किल डेवलपमेंट (Tech Fellowship and Skill Development)
युवाओं को भविष्य की तकनीकों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष के बजट 2026 में IITs और IISc में 10,000 नई टेक फेलोशिप शुरू करने का ऐलान किया गया है। साथ ही, अब से युवाओं की स्किल डेवलपमेंट (Skill Development) पर सबसे अधिक ध्यान सरकार देंगी, ताकि देश के युवा AI, डीप-टेक, गेमिंग और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों में अपना अच्छा करियर बना सकें।
सेमीकंडक्टर और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
बता दें कि भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब (Global Manufacturing Hub) बनाने के लिए ‘सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ (Semiconductor Mission 2.0) लॉन्च कर दिया गया है, जिसके सरकार ने लगभग ₹40,000 करोड़ का प्रावधान तय किया है। इससे भारतीय चिप्स और टेक्नोलॉजी का तेजी के साथ विकास होगा। इस तरह से देश में गेमिंग और डिजिटल हार्डवेयर सस्ता होगा।
डिजिटल इंडिया की शुरूआत (Launch of Digital India)
भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया (Digital India) को आगे बढ़ाने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और टेलीकॉम को अर्थव्यवस्था का ‘ऑपरेटिंग सिस्टम’ पर भी बजट 2026 में जोर दिया है। बताया जा रहा है कि अगले पांच सालों में डेटा सेंटर्स और 5G/6G कनेक्टिविटी के विस्तार की योजना बनाई गई है। साथ ही, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का बजट तय किया गया है, जिससे इंटरनेट और डिजिटल नेटवर्क और मजबूत बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें : जानें कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, किन्हें मिलेगा आज के दिन करियर और धन का लाभ






