Bihar Bullet Train: बिहार के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, केंद्र सरकार ने राज्य की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का औपचारिक ऐलान कर दिया है। सरकार की इस बेहतरीन परियोजना के तहत बिहार को देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क (High-Speed Rail Network) से जोड़ा जाएगा, जिससे न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा, बल्कि राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।
सरकार की गेम-चेंजर योजना
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार बुलेट ट्रेन (Bihar Bullet Train) प्रस्तावित वाराणसी से चलकर पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाएगी। इस रूट पर चलने वाली यह हाई-स्पीड ट्रेन बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल दोनों ही राज्यों को आपस में जोड़ने का काम करेगी। इस तरह से सरकार की यह परियोजना पूर्वी भारत के लिए एक गेम-चेंजर (Game-Changer) साबित हो सकती है।

बुलेट ट्रेन आधुनिक तकनीक से लैस
रेल मंत्री के मुताबिक, यह बुलेट ट्रेन (Bullet Train) आधुनिक तकनीक से लैस होगी और इसकी रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इससे वाराणसी से पटना और पटना से सिलीगुड़ी की दूरी बेहद कम समय में तय की जा सकेगी। देखा जाए तो अभी फिलहाल जहां इन शहरों के बीच यात्रा करने में कई घंटों का समय लग जाता हैं, वहीं एक बार बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यह सफर कुछ ही घंटों में आसानी से आरामदायक सफर के साथ पूरा हो जाएगा।
पटना प्रोजेक्ट का अहम केंद्र
बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट (Bullet Train Project) का अहम केंद्र पटना शहर होगा। वैसे तो बिहार की राजधानी होने के साथ-साथ पटना पहले से ही रेल नेटवर्क का बड़ा हब है। ऐसे में अब बुलेट ट्रेन के आने से पटना की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और यह शहर पूर्वी भारत के प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट के रूप में उभरेगा।
रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, फिलहाल परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के इस रूट सर्वे, जमीन अधिग्रहण और तकनीकी पहलुओं पर काम चरणबद्ध तरीके से होगा। इस बुलेट ट्रेन परियोजना (Bullet Train Project) से बिहार की छवि पूरी तरह से बदल सकती है और राज्य को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Modern Infrastructure) के मामले में एक नई पहचान मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: इन 4 खाने की चीजों पर लगाएं बैन, बढ़ता है डायबिटीज का खतरा






