Healthy Tips: आज की भागदौड़ जिंदगी में पैकेट वाला खाना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। स्वाद और चमकदार पैकेजिंग देखकर लोग बिना सोचे–समझे ऐसे फूड्स खरीद लेते हैं, लेकिन यह नहीं सोचते कि यही आदतें धीरे–धीरे शरीर को गंभीर बीमारियों के साथ घेरता जा रहा है। वहीं, अब इन्हीं कारणों से कम उम्र में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। दरअसल, इसका मुख्य कारण यह भी है, जो आजकल बाजार में मिलने वाले ज़्यादातर प्रोसेस्ड फूड्स पोषण से खाली होते हैं। इनमें लंबे समय तक खराब न होने के लिए केमिकल्स, ज्यादा नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट मिलाए जाते हैं। यही तत्व शरीर में जाकर मेटाबॉलिज्म बिगाड़ते हैं और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं।
आइए जानते हैं वे 4 खाने की चीजें जो आपको पूरी तरह से बैन करनी है।
प्रोसेस्ड मीट
आजकल चिकन, मटन, फिश और रेड मीट भी पैकेट में आसानी से मिल जाता है। लोगों को लगता है कि इससे समय बचता है और यह सुरक्षित होता है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। बता दें कि, पैकेट वाले मीट को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए प्रिज़र्वेटिव्स और केमिकल्स मिलाए जाते हैं। इससे मीट का पोषण स्तर घट जाता है और यह दिल व पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक बन जाता है। प्रोसेस्ड मीट का नियमित सेवन डायबिटीज और हार्ट डिज़ीज़ का जोखिम बढ़ा सकता है।
शुगरी ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेट वाले फ्रूट जूस, एनर्जी ड्रिंक्स को अक्सर लोग रिफ्रेशिंग या हेल्दी समझ लेते हैं। खासकर बच्चों को ये चीजें ज़्यादा दी जाती हैं। बता दें कि, इन ड्रिंक्स में पोषण नाम मात्र का होता है, लेकिन चीनी की मात्रा बेहद ज्यादा होती है। एक बोतल ड्रिंक पीने से ही दिनभर की जरूरत से कई गुना ज्यादा शुगर शरीर में चली जाती है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा पैदा होता है।

सॉल्टी स्नैक्स
चिप्स, कुरकुरे, नमकीन, भुजिया जैसे सॉल्टी स्नैक्स आज हर घर में मिल जाते हैं। दरअसल, स्वाद के चक्कर में लोग इन्हें बार-बार खाते हैं।बता दें कि, इन स्नैक्स को लंबे समय तक खराब न होने देने के लिए ज्यादा नमक मिलाया जाता है। साथ ही इन्हें तलने में पाम ऑयल या रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल होता है, जो दिल के लिए बेहद नुकसानदायक है। ज्यादा नमक और खराब फैट हाई बीपी और डायबिटीज दोनों को न्योता देता है।
पैकेज्ड स्वीट्स
पैकेट वाली मिठाइयां, चॉकलेट, कुकीज, गमी टॉफी और केक दिखने में भले ही आकर्षक हों, लेकिन सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। इनमें नेचुरल शुगर की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर, कलर्स और फ्लेवर मिलाए जाते हैं। बता दें कि, इन चीजों का नियमित सेवन बच्चों और युवाओं में कम उम्र में ही डायबिटीज की शुरुआत कर सकता है।
क्या है सही ऑप्शन
जानकारी के लिए बता दें कि पैकेट वाले खाने की जगह घर का ताजा खाना अपनाएं। ताजे फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और घर पर बना खाना शरीर को सही पोषण देता है। मीठा खाने का मन हो तो सीमित मात्रा में घर पर बना मिठा बेहतर विकल्प है। वहीं प्यास बुझाने के लिए पानी, नारियल पानी या ताजे फलों का रस सबसे अच्छा माना जाता है।
ये भी पढ़ें: Silver Price Crash: 4 दिन में आधा हुआ निवेशकों का पैसा, Gold भी हुआ क्रैश






