Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana: सरकार देगी छात्राओं को Free लैपटॉप, जानें योजना की पूरी डिटेल और अप्लाई प्रक्रिया

Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana

Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana: दिल्ली सरकार ने छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए एक अहम कदम उठाया है। दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भारत सरकार ने ‘मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना’ (Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana) को मंजूरी दे दी है। दिल्ली की इस सरकारी योजना का उद्देश्य कक्षा 10वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को इस योजना में प्राथमिकता दी गई है, ताकि वह आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आत्मनिर्भर बन सके।

बता दें कि दिल्ली सरकार की ‘मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना’ (Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana) के तहत हर साल करीब 1200 योग्य छात्रों को मुफ्त लैपटॉप मिलेंगे।

क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना? (What is Chief Minister Digital Education Scheme?)

मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना (Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana) के तहत दिल्ली के CBSE बोर्ड से कक्षा 10वीं पास करने वाले मेधावी छात्रों को फ्री लैपटॉप बाटें  जाएंगे। लेकिन यह लैपटॉप हर एकेडमिक सेशन में टॉप 1200 छात्रों को भी मिलेंगे, जिनका चयन पहले से ही तय होगी। बताया जा रहा है कि इन छात्रों को i7 कॉन्फिगरेशन वाले लैपटॉप मिलेंगे, जिनकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग 60 हजार रुपये तक होगी। छात्रों के लिए इस योजना में दिल्ली सरकार ने लगभग 7.5 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

किन छात्रों को मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें ध्यान में रखें।

  • छात्र का दिल्ली का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • छात्र ने CBSE बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की हो।
  • कक्षा 10वीं की मेरिट लिस्ट में टॉप 1200 में नाम होना चाहिए।
  • छात्र ने रेगुलर स्कूल से पढ़ाई की हो।
  • कक्षा 11वीं में एडमिशन लिया होना अनिवार्य है।
दिल्ली की होशियार छात्राओं को मिलेगा 60 हजार का फ्री लैपटॉप
दिल्ली की होशियार छात्राओं को मिलेगा 60 हजार का फ्री लैपटॉप

छात्राओं को कैसे मिलेगा फायदा?

मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना (Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana) के अंतर्गत लड़के और लड़कियों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है। जो भी छात्राएं कक्षा 10वीं की मेरिट लिस्ट में टॉप 1200 में आती हैं और सभी पात्रता शर्तें पूरी भी करती हैं, तो ऐसे में उन्हें फ्री लैपटॉप मिलेगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि इससे छात्राओं में डिजिटल लर्निंग, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • दिल्ली का आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 11वीं में एडमिशन का प्रमाण
  • स्कूल आईडी कार्ड

कैसे होगा छात्रों का चयन और योजना में आवेदन?

मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना (Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana) के लिए छात्रों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि CBSE कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर ही टॉप 1200 छात्रों की सूची तैयार होगी।

ये भी पढ़ें:  बिहार को मिली पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, पटना बनेगा हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का बड़ा केंद्र, जानें पूरी डिटेल

Recent Posts