BLA Women Suicide Attackers: पाकिस्तान के लिए बीते शनिवार की रात बेहद कठिन रही। दरअसल, बीती रात के समय बलूचिस्तान और आसपास के इलाकों में एक साथ कई हमलों हुई। इससे पाक की सुरक्षा एजेंसियां हिल गई है। खबरों के मुताबिक, इन फिदायीन हमलों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों और कई लोगों की जान गई है। बताया जा रहा है कि इस हमलों में कम से कम 17 सुरक्षाकर्मियों सहित लगभग 50 लोग मारे गए।
बता दें कि इस दौरान बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने यह भी दावा किया है कि इन हमलों को अंजाम देने में कोई ओर नहीं बल्कि दो बलूच महिलाएं थीं। इस दावे के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और भी अधिक बढ़ गया है।
बलूच महिलाओं ने किया हमला
बीएलए के अनुसार, इन महिलाओं में से एक की पहचान 24 वर्षीय आसिफा मेंगल के रूप में हुई है। संगठन का कहना है कि आसिफा बलूचिस्तान के नुशकी इलाके की रहने वाली थीं। उनके पिता का नाम मोहम्मद इस्माइल बताया गया है। आसिफा का जन्म 2 अक्टूबर 2002 को हुआ था। बीएलए के दावे के मुताबिक, उन्होंने अपने 21वें जन्मदिन के मौके पर संगठन की मजीद ब्रिगेड में शामिल होने का फैसला किया था, जो फिदायीन हमलों के लिए जानी जाती है।

कौन हैं ये दो बलूच महिलाएं ?
बीएलए के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एक हमलावर की पहचान आसिफा मेंगल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 वर्षीय बताई जा रही है। यह लड़की मोहम्मद इस्माइल की बेटी है और नुश्की जिले की निवासी है। आसिफा ने जनवरी 2024 में फिदायीन बनने का अंतिम निर्णय लिया था, जिसके बाद उनका लक्ष्य नुशकी में स्थित कथित आईएसआई मुख्यालय था। हालांकि, पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
वही दूसरी ओर, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बड़ी संख्या में विद्रोही मारे गए हैं। सरकारी आंकड़ों और बीएलए के दावों में बड़ा अंतर नजर आ रहा है।
दूसरी महिला फिदायीन महिला का फिलहाल अभी तक कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। दरअसल, बीएलए ने उसकी एक तस्वीर और वीडियो जारी करने का दावा किया है, जिसमें वह अन्य साथियों के साथ हथियार लिए नजर आती है और अपने बयान में पाकिस्तान सरकार पर बलूच समुदाय के उत्पीड़न का आरोप लगाती है।
बलूच युवाओं से एकजुट की अपील
खबरों के द्वारा मिली जानकारी के आनुसार, इन दिनों आसिफा मेंगल से जुड़ा एक और वीडियो भी सामने आया है,जिसमें वह बलूच युवाओं से एकजुट होने की अपील करती दिखाई दे रही है। वीडियो में वह बलूच राष्ट्र के जागने और संघर्ष जारी रखने की बात पर जोर देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक इन वीडियो और बयानों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। यह हमला बीते कुछ वर्षों में सबसे बड़ा माना जा रहा है, जिसने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल. पाकिस्तान में हालात तनावपूर्ण बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: सरकार देगी छात्राओं को Free लैपटॉप, जानें योजना की पूरी डिटेल और अप्लाई प्रक्रिया






