Kisan Credit Card: किसानों के लिए खुशखबरी! किसान क्रेडिट कार्ड पर RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस, मिलेगा आसान लोन

Kisan Credit Card

Kisan Credit Card: देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार के साथ-साथ बैकों के द्वारा भी कई तरह की बेहतरीन पहलों की शुरुआत की जाती है। इसी क्रम में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card – KCC) को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर दी है।

बता दें कि RBI के द्वारा जारी किए गए इन नए नियमों का मकसद यह है कि किसानों को समय पर, बिना रुकावट और आसान प्रक्रिया के तहत कृषि लोन (Agricultural Loan) मिल सके, ताकि वे खेती में आधुनिक तकनीक को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।

किसानों के लिए बड़ी राहत

RBI गवर्नर जारी की गई नई गाइडलाइंस के अनुसार, इस पहल को किसानों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि अब किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) के जरिए न सिर्फ फसल के लिए, बल्कि खेती से जुड़े कई अन्य खर्चों के लिए भी आसानी से कर्ज का लाभ उठा सकते हैं।

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड योजना? (What is Kisan Credit Card Scheme?)

किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) की शुरुआत किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि लोन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हुई। बता दें कि इस योजना के तहत किसान खेती की जरूरतों जैसे बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, फसल कटाई के बाद के खर्च और घरेलू आवश्यकताओं के लिए लोन ले सकते हैं। यह योजना किसानों को बार-बार बैंक के चक्कर लगाने से भी बचाती है, क्योंकि एक तय सीमा तक उन्हें जरूरत के अनुसार जरूरतमंद किसानों को पैसा मिल जाता है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)

कौन ले सकता है किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड योजना सिर्फ जमीन के मालिक किसानों तक सीमित नहीं है। इसका लाभ खेती करने वाले किराएदार किसान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार भी आसानी से उठा सकते हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह (SHG) और संयुक्त देयता समूह (JLG) के सदस्य, जिनमें किराएदार और बटाईदार किसान भी इसकी लाभ की लिस्ट में शामिल होते हैं, वे भी KCC के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे छोटे और सीमांत किसानों को भी सीधा फायदा मिलता है।

जानें कितनी रकम का लोन और कितनी ब्याज दर

RBI की नई किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) धारकों को बड़ी राहत दी जाती है। किसानों को फसल और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए 5 लाख रुपये तक का शॉर्ट-टर्म कृषि लोन (Short-term Agricultural Loans) दिया जाता है, वो भी 7 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर के साथ यह सुविधा मिलती है। अगर किसान समय पर लोन चुका देते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 3 प्रतिशत का ब्याज अनुदान भी मिलता है। इस तरह समय पर भुगतान करने वाले किसानों के लिए लोन और भी सस्ता हो जाता है।

नई गाइडलाइंस में क्या-क्या हो सकते हैं ?

  • KCC की वैधता अवधि बढ़ाकर 6 साल तक करने का प्रस्ताव है, जिससे किसानों को बार-बार कार्ड रिन्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • हर फसल चक्र के लिए तय फाइनेंस स्केल के अनुसार ड्राइंग लिमिट तय करने की योजना भी शामिल है। इससे किसान अपनी फसल और जरूरत के हिसाब से आसानी से पैसा निकाल सकेंगे।
  • नई गाइडलाइंस के चलते योजना में तकनीक से जुड़े खर्चों को भी शामिल करने पर जोर दिया गया है।
  • ड्रिप इरिगेशन, आधुनिक कृषि उपकरण, डिजिटल समाधान और नई तकनीकों पर होने वाले खर्च को भी KCC के तहत कवर किया जा सकता है।
  • किसानों के लिए क्यों फायदेमंद है KCC ?
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को समय पर कम ब्याज दर पर धन राशि उपलब्ध कराती है, जिससे वे खेती से जुड़े जरूरी फैसलों का लाभ सही समय पर ले लेते हैं। इससे किसान अपनी उपज को सही समय और बेहतर दाम पर बेच सकते हैं।
  • इसके साथ ही पशुपालन, डेयरी और मछली पालन के लिए भी निवेश क्रेडिट मिलने से किसानों की आय बढ़ने के अलावा नए रास्ते खुल जाते हैं।

ये भी पढ़ें:  लागू हुआ 18% रेसिप्रोकल टैरिफ, जानें किन सेक्टरों में मिली राहत, पढ़ें पूरी खबर

Recent Posts