Today’s Gold-Silver price: देशभर में अभी भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। देखा जाए तो हर दिन इनकी कीमतें में बदलाव हो रहा है, जिसके कई लोग अभी इन्हें खरीदने से बच रहे हैं। बता दें कि आज के दिन भी सर्राफा बाजार से लेकर कमोडिटी एक्सचेंज तक एक बार फिर कमजोरी हुई है। दरअसल, हफ्ते के दूसरे दिन ही मंगलवार को ही गोल्ड और चांदी कीमत की चमक फीकी पड़ती नजर आई।
ऐसे आइए में यहां जानते हैं कि आज के दिन भारत में सोने-चांदी की कीमतें कैसी है और इनका क्या असर निवेसकों पर क्या पड़ रहा है।
सोना 1,000 रुपये से ज्यादा टूटा
आज के दिन यानी मंगलवार की सुबह ही सोने की कीमत बिकवाली के देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि MCX पर सुबह करीब 9:53 बजे तक सोने के भाव में 1,080 रुपये की गिरावट तक बना हुआ था। इस गिरावट के बाद सोना फिसलकर 1,53,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वही, इस पर बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतें रिकॉर्ड के आसपास कारोबार किया था, जिसके बाद अब निवेशक मुनाफावसूली करने में लगे हैं।
इसके अलावा, विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती (Dollar Strength) और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण भी सोने की कीमतों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। देखा जाए तो ब्याज दरों को लेकर आ रहे विभिन्न संकेतों ने भी सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग को फिलहाल कमजोर करने का सबसे अहम योगदान दिया है।

चांदी में 3,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट
इन दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों सोनार की दुकानों पर लोगों के द्वारा सोने की जहां पर चांदी को लोग सबसे अधिक खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ बीते दिन की तेज गिरावट के बाद आज एक बार फिर से चांदी की कीमतों में कमी देखी गई है। सुबह के कारोबार में चांदी के भाव में 3,127 रुपये की कटौती देखी गई। इसके बाद चांदी की कीमत घटकर 2,36,764 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
मिली जानकारों के अनुसार, औद्योगिक मांग में नरमी और ऊंचे स्तरों पर निवेशकों की बिकवाली के चलते चांदी में यह तेज करेक्शन बनी हुई है। हालांकि, काफी लंबे समय के लिहाज से चांदी को अब भी भारतीय बाजार में अधिक मजबूत माना जा रहा है।
कीमतों में गिरावट के पीछे क्या वजहें?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, गोल्ड और चांदी के दाम में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार से हैं।
मुनाफावसूली: मार्केंट में ऊंचे दामों पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू कर दी।
वैश्विक संकेत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्याज दरों और आर्थिक नीतियों को लेकर जारी की गई चर्चाओं ने बुलियन बाजार पर दबाव डाला शुरू किया।
घरेलू माहौल: भारत में आर्थिक गतिविधियां तेज होने और निवेशकों का रुझान शेयर बाजार की ओर बढ़ने से भी सोने-चांदी की मांग पर भी असर देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें: ‘Bharat Vistar’ पर एक कॉल से मिलेगी खेती की हर एक डिटेल, सरकार ने लॉन्च किया AI ‘भारत विस्तार’ प्लेटफॉर्म






