Samsung Galaxy S26: सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी एस26 (Samsung Galaxy S26) को आज लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं, जिसमें AI, कैमरा और परफॉर्मेंस पर सबसे अधिक ध्यान दिया गया है। सैमसंग कंपनी का दावा है कि Galaxy S26 सीरीज यूज़र की सभी आदतों को समझकर बैकग्राउंड में काम करती है, जिससे रोजमर्रा के काम पहले से आसान हो जाते हैं।
दुनिया का पहला 2nm चिपसेट
Galaxy S26 और S26+ में कंपनी ने नया Exynos 2600 प्रोसेसर दिया है, जो 2 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर आधारित दुनिया का पहला चिपसेट है। यह बेहतर स्पीड और पावर एफिशिएंसी देने का दावा करता है।
वहीं Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। भारत में Ultra मॉडल 3nm बेस्ड चिपसेट के साथ उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स का अनुभव काफी स्मूद रहेगा।
सबसे पतला Ultra और नई Privacy Display
Galaxy S26 Ultra को अब तक का सबसे पतला Ultra फोन है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm है। इसमें नई Privacy Display दी गई है, जो पब्लिक जगहों पर स्क्रीन को दूसरों की नजर से बचाने में मदद करती है। यह हार्डवेयर लेवल प्राइवेसी ग्लास के साथ आता है, जिसे यूज़र अपनी जरूरत के अनुसार कंट्रोल कर सकता है। स्क्रीन के किसी खास हिस्से को भी हाइड किया जा सकता है।

कैमरा और वीडियो में बड़ा अपग्रेड
- Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है, जो फोन 30fps पर 8K वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है।इसे लो लाइट में बेहतर फोटो और वीडियो के लिए Nightography Video फीचर को अपग्रेड किया गया है।
- Super Steady फीचर को और मजबूत बनाया गया है, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान हाथ हिलने का असर कम होता है। Auto Framing फीचर सब्जेक्ट को फोकस में रखकर वीडियो शूट करने में मदद करता है। सेल्फी कैमरा में भी सुधार किया है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग में चेहरे के रंग ज्यादा नैचुरल दिखते हैं।
Agentic AI और स्मार्ट फीचर्स
- Galaxy S26 सीरीज में Agentic AI फीचर्स को शामिल किया है। नया Now Nudge फीचर सही समय पर जरूरी सुझाव देगा।
- Bixby को कंपनी ने पहले से भी अधिक और स्मार्ट बनाया है। यूज़र अपनी भाषा में बोलकर फोन कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा Now Brief और Circle to Search जैसे फीचर्स को बेहतर किया गया है।
- फोन में Google Gemini और Perplexity AI जैसे AI टूल्स का भी सपोर्ट है। इसकी गैलरी में प्रॉम्प्ट के जरिए फोटो एडिटिंग की सुविधा दी गई है, जिससे ऑब्जेक्ट रिमूव या एडिट करना आसान हो जाता है।
बैटरी, चार्जिंग और अपडेट
- Galaxy S26 Ultra में Super Fast Charging 3.0 सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार 30 मिनट में फोन 75 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
- Samsung ने Galaxy S26 सीरीज को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। सिक्योरिटी के लिए Private Album फीचर दिया गया है, जिसमें फोटो और वीडियो को अलग से लॉक किया जा सकता है।
Galaxy Buds4 भी लॉन्च
स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने Samsung Galaxy Buds4 और Buds4 Pro भी लॉन्च किए हैं। Buds4 Pro में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए बड़ा वूफर और बेहतर Noise Cancellation दी गई है।
ये भी पढ़ें: NIA की जांच में बड़ा खुलासा, दो और आतंकी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर






