NCP National President: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष

NCP National President: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को आज गुरुवार को एक और बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुना है। यह फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (National Executive Meeting) और राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया है। पार्टी ने साफ कहा है कि वह नए नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ेगी।

सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति

जानकारी के लिए बता दें कि सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं। अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद नेताओं ने एक मत होकर सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के नाम पर सहमति जताई और उन्हें पार्टी की कमान सौंपी।

पार्टी को स्थिर और मजबूत नेतृत्व की जरूरत

राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन किसी भी नेता के मन में भ्रम या मतभेद नहीं आया। सभी नेताओं ने मिलकर यह तय किया कि पार्टी को स्थिर और मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। इसी सोच के तहत राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष (New National President) के चयन पर सहमति बनी।

NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित

वही, प्रफुल पटेल ने कहा कि अजित पवार का 35 साल पुराना साथी और पार्टी का संस्थापक सदस्य होने के नाते औपचारिक रूप से सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखाता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी को नए दौर में एकजुट रहकर आगे बढ़ना होगा और जनता के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठानी होगी। अधिवेशन में मौजूद सभी प्रतिनिधियों और नेताओं ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुनेत्रा पवार ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अजित पवार के अचानक हुए निधन से पार्टी और पूरे महाराष्ट्र में शोक का माहौल था। ऐसे समय में पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “दादा के महाराष्ट्र के लिए जो सपने थे, हम सब मिलकर उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। पार्टी को मजबूती के साथ आगे ले जाना मेरी प्राथमिकता होगी।”

सुनेत्रा पवार ने कहा कि NCP हमेशा से सामाजिक न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों पर काम करती रही है और आगे भी यही रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का लव राशिफल, रिश्तों में समझदारी और सच्चाई, जानें भविष्य

 

Recent Posts