1 अप्रैल से बदल जाएंगे HRA नियम, रिश्तेदारों को किराया देना पड़ेगा भारी, जानें कैसे Tax Notice से कैसे बचें

HRA Rules Change

HRA Rules Change: भारत में ज्यादातर लोग आप हाउस रेंट अलाउंस (HRA) के टैक्स को बचाने के लिए अपने ही माता-पिता या फिर किसी भी अन्य रिश्तेदार को किराया देते हैं, ताकि वह सरकारी टैक्स में अच्छी छूट पा सके। लेकिन अब से आप सब लोगों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से HRA से जुड़े हर एक नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि इन सरकारी नए नियमों का मुख्य उद्देश्य फर्जी दावों पर रोक लगाना और टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता करना है। ऐसे में अगर आप जरा-सी भी लापरवाही करते हैं, तो आपको टैक्स नोटिस मिल सकता है।

अब रिश्ते भी करने होंगे साफ

अगर आप सोच रहे हैं कि मकान के टैक्स से बचने के लिए आपको सिर्फ रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक का पैन (PAN) देना ही काफी है, तो बता दें कि अब ऐसा नहीं है। दरअसल, नए ड्राफ्ट नियमों के मुताबिक, HRA क्लेम करते समय अब सिर्फ रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक का पैन (PAN) देना ही काफी नहीं है। अब से आपको यह भी साफ-साफ बताना होगा कि मकान मालिक के साथ आपका क्या रिश्ता है। अगर आप अपने माता-पिता, भाई-बहन या किसी करीबी रिश्तेदार को किराया दे रहे हैं, तो उसकी जानकारी फॉर्म में देना अनिवार्य है।

नियम सख्त क्यों किए गए?

सरकार और Income Tax Department ने साफ कहा है कि  कई लोग टैक्स बचाने के लिए फर्जी रेंट रसीदें बनाकर HRA क्लेम करते हैं, जिससे देश में बड़ी टैक्स चोरी की जा रही है। ऐसे में नए सिस्टम के जरिए यह जांचना आसान होगी कि किराया वास्तव में दिया जा रहा है या सिर्फ कागजों पर एक तरह से दिखावा है।

HRA नियम सख्त, परिवार को किराया देना पड़ेगा भारी
HRA नियम सख्त, परिवार को किराया देना पड़ेगा भारी

सिर्फ रेंट एग्रीमेंट अब काफी नहीं

1 अप्रैल 2026 के बाद अगर आप रिश्तेदार को किराया दे रहे हैं, तो आपको इसके अच्छी ठोस सबूत भी साथ में रखने होंगे। इनकम टैक्स विभाग यह भी पूछ सकता है कि मकान मालिक वास्तव में उस प्रॉपर्टी का मालिक है या नहीं और क्या वह वहां किराए पर दे रहा है।

बैंकिंग ट्रांजैक्शन सबसे सुरक्षित

  • किराए का भुगतान हमेशा बैंक के जरिए करें।
  • चेक, NEFT, RTGS या UPI से किया गया भुगतान सबसे सुरक्षित माना जाएगा।
  • कैश में दिया गया किराया जांच के दायरे में आ सकता है।
  • बैंक स्टेटमेंट आपके HRA दावे का सबसे बड़ा सबूत बन सकता है।

मकान मालिक की इनकम में दिखना जरूरी

आप जिस रिश्तेदार को किराया दे रहे हैं, उसे वह रकम अपनी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में “Income from House Property” के तहत दिखाना जरूरी है। अगर आपने HRA क्लेम किया और मकान मालिक ने किराया अपनी रिटर्न में नहीं दिखाया, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट हो जाएगा और फिर आपको टैक्स नोटिस भेजा जा सकता है।

इनकम टैक्स जुर्माना तय

अगर आपने गलत जानकारी दी या फिर किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं किया है, तो आपका HRA क्लेम रद्द हो जाएगा। इसके साथ ही टैक्स चोरी के आरोप में जुर्माना और अतिरिक्त टैक्स भी देना पड़ सकता है।

रिश्तेदारों को किराया देना पूरी तरह कानूनी है, बस शर्त यह है कि लेनदेन असली होना चाहिए। सही दस्तावेज, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और दोनों पक्षों की सही टैक्स फाइलिंग आपको किसी भी परेशानी से बचा सकती है। इसलिए समय रहते हुए आपको 1 अप्रैल 2026 से पहले सभी जरूरी कागजात दुरुस्त कर लेने है, ताकि HRA का लाभ आपको बिना डर के मिलता रहे।

ये भी पढ़ें:  देश में मौसम की डबल मार, पहाड़ों पर बर्फ, मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के संकेत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Recent Posts