Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: मेष राशि में आत्मविश्वास, मिथुन को भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Today's Horoscope

Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: आज बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई ऊर्जा और मौके लेकर आया है। देखा जाएं तो आज पूरा देश होली के रंग भी रंगा है। ऐसे में मेष राशि से लेकर मिथुन राशि तक जानें अपना आज का राशिफल क्या कहता है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन तरक्की और साफ फैसलों का है। आप प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। बातचीत से नए मौके खुलेंगे, लेकिन दूसरों के साथ धैर्य बनाए रखें। करियर में फोकस के साथ काम पूरा करेंगे और टीमवर्क से फायदा होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज इन लोगों को कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। काम में मन कम लगेगा, लेकिन फोकस बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता रखनी होगी। परिवार के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

इन ऱाशि के लोगों का आर्थिक मामलों में दिन बेहतर रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। संतान की संगति पर ध्यान दें। किसी काम में दूसरों पर निर्भर रहना परेशानी बढ़ा सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और सोच-समझकर फैसला लें।

सिंह राशि (Leo)

आज सफलता आपके साथ रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी। परिवार में रुके हुए धन संबंधी कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से किया वादा समय पर निभाएं। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन उधार लेने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

इन लोगों के मान-सम्मान में आज के दिन वृद्धि होगी। मधुर वाणी आपको नई पहचान दिला सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेने का समय है।

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal

तुला राशि (Libra)

इस राशि के लोग नई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। संतान के करियर की समस्या दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जरूरी जानकारी सोच-समझकर साझा करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज इन लोगों की मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम थोड़ा धीमा मिल सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पिता की सलाह आपके काम आएगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्क रहना है। सोच-समझकर कदम उठाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सेहत का ध्यान रखें। छोटे बच्चों की फरमाइश पूरी करने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरी के सिलसिले में यात्रा संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। दिखावे के कारण धन व्यय बढ़ सकता है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। परिवार में वादा सोच-समझकर करें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन सामान्य रहेगा। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिए नियमित दिनचर्या जरूरी है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से मैदान में उतरेंगे

Recent Posts