India won T20 World Cup: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में आज भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यह शानदार मैच अहमदाबाद में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब (T20 World Cup title for the third time) अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार यह ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली टीम (Team India Champion) भी बन गई है।
बता दें कि आज के मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। वही, जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर सिमट कर रह गई।
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन
- भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम को 90 के पार पहुंचा दिया।
- अभिषेक शर्मा ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन बनाए।
- संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
- संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली।
- ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 54 रन बनाए।
- आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए
- अंतिम ओवर में 24 रन बटोरकर टीम का स्कोर 256 तक पहुंचा दिया।
𝐓𝐇𝐑𝐄𝐄-𝐓𝐈𝐌𝐄 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆
A milestone home #T20WorldCup triumph for India 🙌 pic.twitter.com/jBk9UWsOh8
— ICC (@ICC) March 8, 2026
न्यूजीलैंड की पारी रही कमजोर
न्यूजीलैंड की टीम 256 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी। जहां तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने फिन एलन को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने रचिन रविंद्र को पवेलियन भेज दिया।
ग्लेन फिलिप्स भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि टिम सीफर्ट ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन उनका विकेट गिरते ही न्यूजीलैंड की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गईं।
भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत
आज के मैच की इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया है। साथ ही पहली बार किसी मेजबान टीम ने भी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में टीम इंडिया की यह शानदार जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी और यादगार जीतों में से एक है।






