PM Kisan Yojana 2026 Update: योजना की 22वीं किस्त का पैसा 13 मार्च को जारी, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

PM Kisan Yojana 2026 Update

PM Kisan Yojana 2026 Update: देश के किसान 22वीं किस्त की राशि का पिछले काफी दिनों से इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, पीएम किसान की किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 शुक्रवार को असम के Guwahati से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना’ की 22वीं किस्त जारी करेंगे।

बता दें कि इस किस्त के तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे तौर पर 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर होगी। ऐसे में आइए पीएम किसान (PM KISAN) से जुड़ी हर एक जरूरी जानकारी यहां विस्तार से जानते हैं।

पीएम किसान की राशि DBT से मिलेगी

पीएम किसान की अपडेट (PM Kisan Yojana 2026 Update) को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योजना की यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगी। किसानों की हर तरह से मदद के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के सम्मान और उनकी आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है।

पीएम किसान की राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये के पार

कृषि मंत्री के अनुसार, फरवरी 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसानों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। पीएम किसान की 22वीं किस्त (22nd Installment of PM Kisan) जारी होने के बाद यह आंकड़ा 4.27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। यह राशि किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

महिला किसानों को मिलेगा लाभ

पीएम किसान की 22वीं किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान लाभार्थियों (women farmer beneficiaries) को भी आर्थिक सहायता मिलेगी। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और गांवों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

PM Kisan e-KYC करना जरूरी

सरकार ने किसानों के लिए PM-Kisan पोर्टल पर “Know Your Status” सुविधा उपलब्ध कराई है, जहां किसान अपनी भुगतान स्थिति, आधार लिंकिंग और e-KYC की जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा, किसान फेस ऑथेंटिकेशन मोबाइल ऐप से भी घर बैठे भी e-KYC पूरा कर सकते हैं। साथ ही, किसानों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजरें बनाएं रखनी है।

Recent Posts