LPG Cylinder Booking: जैसा की आप सब लोग जानते हैं कि इन दिनों गैस सिलेंडर का संकट देशभर में बना हुआ है। अगर आपके घर में अभी हाल फिलहाल में LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है, तो अब उसे बुक करने के लिए गैस एजेंसी की लंबी लाइन आपको नहीं लगानी होगी। दरअसल, आज के डिजिटल दौर में गैस कंपनियों ने ग्राहकों के लिए कई आसान विकल्प उपलब्ध कराए हैं। अब आप फोन कॉल, WhatsApp, SMS और मोबाइल ऐप की मदद से घर बैठे आसानी से सिलेंडर बुक करके मंगवा सकते हैं।
देश की प्रमुख गैस कंपनियां
देश की प्रमुख गैस कंपनियां जैसे Indane, HP Gas और Bharat Gas अपने ग्राहकों को ऑनलाइन- ऑफलाइन दोनों तरह से गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाती है। इसी क्रम में कंपनी के द्वारा डिजिटल बुकिंग की सुविधा भी मिलती हैं। इससे न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि लोगों को लंबी लाइन और एजेंसी के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते हैं।
हालांकि हाल के दिनों में कई जगहों पर LPG बुकिंग सिस्टम (LPG Booking System) पर लोड बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। इसकी वजह से कभी-कभी ऐप या कॉल सर्विस में दिक्कत भी आ सकती है। ऐसे में ग्राहक दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल करके आसानी से आपना सिलेंडर बुक (Cylinder Book) कर सकते हैं।
कॉल करके ऐसे करें LPG सिलेंडर बुक
आपके पास HP Gas का कनेक्शन है, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से IVRS नंबर 88888 23456 पर कॉल करके सिलेंडर बुक करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर भी बुकिंग की सुविधा भी है। वहीं, Bharat Gas के ग्राहक 77150 12345 या 77180 12345 नंबर पर कॉल करके LPG रिफिल बुक (LPG Refill Book) कर सकते हैं।
अगर आपके घर में Indane गैस का कनेक्शन है तो आप 7718955555 नंबर पर कॉल या SMS करके आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं। कॉल करने के बाद आपको IVRS सिस्टम में दिए गए निर्देशों का पालन करना होता है और कुछ ही मिनटों में आपकी बुकिंग दर्ज हो जाती है।

WhatsApp से भी हो सकती है LPG बुकिंग
अब LPG सिलेंडर बुक करने का एक और आसान तरीका वो भी तुरंत बुकिंग के साथ WhatsApp की सुविधा है। इस खास फीचर्स का लाभ उठाने के लिए आपको अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक नंबर अपने मोबाइल में सेव करना होगा।
WhatsApp के जरिए बुकिंग के लिए कंपनियों के नंबर इस प्रकार हैं:
- Indane WhatsApp: 75888 88824
- HP Gas WhatsApp: 92222 01122
- Bharat Gas WhatsApp: 1800 22 4344
आपको सिलेंडर बुकिंग करने के लिए इन नंबरों पर Hi या REFILL लिखकर मैसेज भेजना है। इसके बाद स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों को फॉलो करके सिलेंडर बुक हो जाएगा।
मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं बुकिंग
ग्राहकों की सुविधा के लिए गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग के लिए अपने मोबाइल ऐप भी लॉन्च किए हैं। इन ऐप्स के जरिए सिलेंडर बुकिंग के साथ-साथ पेमेंट और डिलीवरी स्टेटस भी चेक किया जा सकता है।
IndianOil ONE – यह ऐप Indane गैस ग्राहकों के लिए है
- HP Gas ऐप – HP Gas उपभोक्ताओं के लिए
- Hello BPCL – Bharat Gas ग्राहकों के लिए
इन ऐप्स को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में लॉगिन करने के बाद आप सिलेंडर बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और डिलीवरी की जानकारी भी आसानी से देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: योगी सरकार का ‘टैक्स मॉडल’ बना किसानों के लिए राहत, गांवों को मिल रहा सीधा लाभ, जानें कैसे






