Rain Alert: भारत के विभिन्न राज्यों में बीती रात से भारी बारिश होने से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR और इसके आस-पास सटे इलाकों में बुधवार की रात और आज सुबह बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में बदलाव हुआ। ऐसे में IMD का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR, हरियाणा, यूपी और आसपास के इलाकों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार शाम हुई तेज बारिश और आंधी के बाद अब अगले 48 घंटों तक चेतावनी बनी रहेगी। आने वाले दो दिनों तक तेज हवाएं, गरज-चमक, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy rain Alert in Delhi)
राजधानी नई दिल्ली समेत पूरे दिल्ली-NCR क्षेत्र में मौसम ने अचानक रुख बदला है। दिल्ली में जहां सुबह तक लोगों भीषण गर्मी सता रही थी, वहीं शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुनहरा बन गया। कई स्थानों पर पानी भर गया, तो कहीं यातायात प्रभावित बना रहा।
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो रात के समय और तेज हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में यह गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है।
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, हरियाणा के पानीपत, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी इस मौसम का बदला हुआ रुख देखने को मिल रहा है।

क्यों बदल रहा है मौसम?
अचानक बदला मौसम को लेकर कई विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम परिवर्तन के पीछे एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) जिम्मेदार है। इसके साथ ही उत्तर और मध्य भारत में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने वातावरण को बदल दिया है। इसी वजह से दिल्ली-NCR में अचानक आंधी, बारिश और बिजली कड़कने जैसी गतिविधियां बढ़ने लगी है।
ओलावृष्टि का भी खतरा
आईएमडी ने 20 मार्च को कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना जताई है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है और आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
तापमान में आएगी गिरावट
बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और बादलों की वजह से दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। अनुमान है कि यह तापमान ओर अधिक गिर सकता है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 30°C से नीचे आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
आईएमडी ने इस बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए लोगों के लिए जरूरी सलाह दी है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और ढीली वस्तुओं को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
ये भी पढ़ें: घर बैठे मिनटों में बुक करें सिलेंडर, इन डिजिटल प्लोटफॉर्म से तुरंत मिलेगी गैस, जानें तरीका






