PM Kisan 23वीं किस्त: देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) सबसे लाभकारी है। दरअसल, देशभर के करोड़ों किसानों को इस स्कीम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि हाल ही के दिनों में 13 मार्च को 22वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी बनी हुई है।
बता दें कि भारत सरकार पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त (23rd installment of PM Kisan Yojana) जुलाई 2026 में जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार के द्वारा किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले भुगतान पैटर्न को देखते हुए जुलाई में किस्त आने की संभावना है।
PM Kisan योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि 3 किस्तों में किसानों के खातों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में 2000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर होते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपनी खेती और जीवनयापन को बेहतर बना सकें।
किन किसानों को मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ?
सरकार ने इस योजना के लिए कुछ पात्रता मानदंड तय किए हैं। अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आपको अगली किस्त का लाभ जल्द ही मिल सकता है:
- किसान के पास कृषि योग्य भूमि (Arable Land) होना जरूरी है
- किसान छोटे या सीमांत वर्ग में आता हो
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए
- e-KYC पूरा होना अनिवार्य है
- बैंक खाते की डिटेल्स सही और अपडेट होनी चाहिए
किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?
पीएम किसान की 23वीं किस्त ऐसे किसानों की अटक सकती है। अगर आपने नीचे दी गई गलतियां की हैं, तो सावधान हो जाएं:
- e-KYC पूरा नहीं किया है
- आधार और बैंक अकाउंट लिंक नहीं है
- जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी है
- बैंक डिटेल्स गलत या अधूरी हैं
सरकार अब इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सख्ती से वेरिफिकेशन कर रही है, ताकि केवल पात्र किसानों को ही लाभ मिल सके।
e-KYC क्यों है जरूरी?
सरकार ने फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक e-KYC पूरा नहीं की है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है। इस प्रक्रिया को आप अपने घर बैठे भी ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आसानी से e-KYC पूरा कर सकते हैं।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस? (How to check your status?)
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको 23वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको:
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालना होगा
- OTP के जरिए लॉगिन करना होगा
- इसके बाद आपकी किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी
सरकार की सख्ती बढ़ी
केंद्र सरकार के द्वारा पीएम योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए जमीन रिकॉर्ड वेरिफिकेशन, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल्स की जांच को सख्ती से लागू कर रही है। इसका मकसद साफ है कि सही किसान तक ही योजना का लाभ पहुंचे।
पीएम किसान के लिए जरूरी सलाह
अगर आप PM Kisan योजना के लाभार्थी (Beneficiaries of PM Kisan Yojana) हैं, तो 23वीं किस्त आने से पहले ये काम जरूर कर लें:
- e-KYC तुरंत पूरा करें।
- आधार और बैंक लिंकिंग चेक करें।
- जमीन के दस्तावेज सही कराएं।
- बैंक डिटेल्स अपडेट रखें।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा अलर्ट, अगले 48 घंटों में तेज बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी






