LPG-PNG Connection: ईंधन संकट में LPG की घबराहट में बुकिंग न करें, 7 दिन में मिलेगा PNG कनेक्शन, जानें कैसे

LPG-PNG Connection

LPG-PNG Connection:  देशभर में गैस और ईंधन की किल्लत के बीच भारत सरकार ने आम जनता को शांति बनाएं रखने की अपील की है। साथ ही, घबराने के बजाय सतर्क रहने को कहा है। इस संदर्भ में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने साफ कह दिया है कि LPG की सप्लाई पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

केंद्र सरकार ने खासतौर पर नए साइबर फ्रॉड (New Cyber Fraud) को लेकर चेतावनी जारी की है। मंत्रालय के अधिकारी सी. सेंथिल राजन ने कहा कि लोगों के मोबाइल पर ‘गैस बिल APK फाइल’ (Gas Bill Apk file) के नाम से फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। इन मैसेज में बैंक डिटेल (Bank Details) मांगी जाती है और जैसे ही कोई व्यक्ति जानकारी भरता है, उसका बैंक खाता खाली हो जाता है। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करें।

ईंधन सप्लाई पर सरकार का बड़ा भरोसा

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि किसी भी प्रस्थिति में भारत में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार के द्वारा लगातार सप्लाई चेन (Supply Chain) पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी क्षेत्र में ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति न बने।

वहीं, विदेश मंत्रालय और मिनिस्ट्री ऑफ शिपिंग के अधिकारी भी अंतरराष्ट्रीय सप्लाई को सुचारू रखने के लिए सक्रिय हैं। विदेशों से आने वाले कच्चे तेल और गैस की सप्लाई (Gas Supply) में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

LPG cylinder news
LPG cylinder news

PNG को बढ़ावा, 7 दिन में कनेक्शन

सरकार अब रसोई गैस (LPG) पर निर्भरता कम करने और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने की दिशा में बिना रुके काम कर रह है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में ही करीब 1.25 लाख नए PNG कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वही, सरकार ने कहा कि PNG के लिए आने वाले हर आवेदन को 7 दिनों के अंदर ही मंजूरी दी जाए। खासतौर पर कमर्शियल उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द PNG पर शिफ्ट हो जाएं। इससे न सिर्फ ईंधन की बचत होगी, बल्कि सप्लाई पर दबाव भी कम पड़ेगा।

रूस से कच्चा तेल, बढ़ेगी राहत

LPG संकट के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। रूस से कच्चा तेल लेकर आ रहा विशाल टैंकर ‘एक्वा टाइटन’ 21 मार्च को भारत पहुंचेगा। इस जहाज को MRPL ने किराए पर लिया है और यह सीधे मंगलौर बंदरगाह पहुंचेगा, जिससे देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और ईंधन की कमी की आशंकाएं और कम होंगी।

सरकार की जनता के लिए जरूरी सलाह

  • इस संकट के बीच सरकार का साफ संदेश है, घबराएं नहीं, सतर्क रहें।
  • किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें।
  • बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
  • अफवाहों से दूर रहें।
  • जरूरत के अनुसार ही LPG बुकिंग करें।

ये भी पढ़ें:  PM Kisan 23वीं किस्त: जुलाई में आ सकती है अगली रकम, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ

Recent Posts