Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: आज शुक्रवार, 20 मार्च 2026 का दिन बेहद खास है क्योंकि आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा शुभ दिन है। इस दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में आज का दिन कुछ लोगों के लिए सफलता और खुशियां लेकर आएगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का राशिफल।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए स्पष्टता लेकर आएगा। रिश्तों में मजबूती आएगी और करीबी लोगों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। कुछ चुनौतियां जरूर आएंगी, लेकिन आप समझदारी से फैसले लेकर आगे बढ़ेंगे।
वृषभ राशि
आज खुलकर बातचीत करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अपने बजट को संतुलित रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, बस दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें।
मिथुन राशि
आज का दिन संतुलन बनाकर चलने का है। करियर और निजी जीवन में नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन हर फैसला सोच-समझकर लें। रिश्तों में अपनी भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
कर्क राशि
आज आपको आराम और खुद के लिए समय निकालने की जरूरत है। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आज आपको जल्दबाजी से बचें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और लाइफस्टाइल में सुधार करें। वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा।
कन्या राशि
आज रिश्तों में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आप स्थिति को संभाल लेंगे। आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि
आज तनाव से बचकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाना जरूरी है। नए अवसर आपके लिए सफलता के दरवाजे खोल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
रिश्तों में छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन बातचीत से हल संभव है। कार्यस्थल पर अहंकार से दूर रहें। मानसिक रूप से मजबूत बने रहना आज आपके लिए जरूरी होगा।
धनु राशि
आज करियर में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। नई स्किल्स सीखने का अच्छा समय है। आर्थिक मामलों में अपने खर्च और बचत पर ध्यान दें। हेल्दी आदतें अपनाएं।
मकर राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने निजी और पेशेवर जीवन की समीक्षा कर सकते हैं। आज के दिन रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
लव लाइफ में चल रही परेशानियों को सुलझाने का सही समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी समस्या सुलझाने की क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। आपको आज के दिन आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें।
मीन राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लव लाइफ में मिठास आएगी और पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। आज आपको किसी भी निर्णय में सतर्कता बरतना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: ईंधन संकट में LPG की घबराहट में बुकिंग न करें, 7 दिन में मिलेगा PNG कनेक्शन, जानें कैसे






