Flight Ticket Price: घरेलू उड़ानों पर खत्म हुई किराया सीमा, अब हवाई सफर के टिकट होंगे सस्ते

Flight Ticket Price

Flight Ticket Price: केंद्र सरकार ने घरेलू हवाई यात्रियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। आज से सरकार ने उड़ानों के किराए पर लगी अस्थायी ‘कैपिंग’ को समाप्त कर दिया है। नागर विमानन मंत्रालय ने यह फैसला सुनाया है। इस फैसले के बाद से एयरलाइंस कंपनियां (Airlines Companies) अपनी टिकट कीमतें बाजार के अनुसार ही तय कर पाएंगी। दरअसल, यह नया नियम 23 मार्च 2026 से लागू कर दिया जाएगा।

वही, इस विषय पर मंत्रालय ने साफ कहा है कि यह कदम विमानन क्षेत्र के सामान्य होने के बाद लिया गया है। हालांकि, एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किराए तय करते समय पारदर्शिता और अपनी जिम्मेदारी बनाए रखें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्यों हटाई गई किराया सीमा?

मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में एक बड़े संकट के बाद सरकार ने यह कैपिंग लागू की। उस समय भारत की प्रमुख एयरलाइन IndiGo में चालक की कमी के चलते हजारों उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिसके कारण टिकटों के दाम अचानक बहुत बढ़ गए थे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऐसे में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने दूरी के आधार पर अधिकतम किराया तय कर दिया था। जैसे कि

  • 500 किलोमीटर तक की उड़ानों के लिए 7,500 रुपये
  • 1,000 से 1,500 किलोमीटर तक के रूट के लिए 15,000 रुपये
IndiGo Flight U Turn
IndiGo Flight 

अब क्या बदलेगा?

कैपिंग हटने के बाद से अब एयरलाइंस कंपनियां मांग और आपूर्ति के आधार पर टिकट कीमतें तय करेंगी। इसका सीधा असर यह हो सकता है कि पीक सीजन या छुट्टियों के दौरान किराए में तेजी से बढ़ोतरी होगी। हालांकि, ऑफ-सीजन में यात्रियों को सस्ते टिकट मिलने की संभावना है। यानी अब हवाई किराया पूरी तरह से ‘डायनामिक प्राइसिंग’ मॉडल (Dynamic Pricing Model) पर निर्भर करेगा।

सरकार की सख्त चेतावनी

अपने फैसले में सरकार ने यह भी साफ किया है कि बाजार को पूरी छूट देने का मतलब मनमानी नहीं है। यदि किसी भी स्थिति में एयरलाइंस कंपनियां अनुचित तरीके से किराए बढ़ाती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए निगरानी की जिम्मेदारी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को दी गई है, जो रीयल-टाइम में किराए (Real-time fares) पर नजर रखेगा। जरूरत पड़ने पर सरकार फिर से हस्तक्षेप कर सकती है।

यात्रियों के लिए क्या सलाह?

सरकार के इस फैसले के बाद से कई विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रियों को अब पहले से ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा। क्योंकि एडवांस बुकिंग, ऑफ-पीक समय में यात्रा और किराए की तुलना जैसे उपाय अपनाकर लोग महंगे टिकटों से बच सकते हैं और अपने सफर का अच्छे से आनंद उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  इन 10 आदतों को आज ही तुरंत छोड़ें, वरना बिगड़ सकता है आपका जीवन

Recent Posts