Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट और कारण

सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

Gold-Silver Price Today: भारत में कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम स्थिति बने हुए थे, जिसके चलते कई लोग इन्हें खरीदने से बच रहे थे, लेकिन आज एक बार फिर से सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, आज मंगलवार 24 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट हुई है।

बता दें कि आज के दिन ग्लोबल मार्केट में कमजोर संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते गोल्ड और सिल्वर पर दबाव बना हुआ है। यही वजह है कि आज सोना और चांदी दोनों ही लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब वे लोग इन्हें खरीद सकते हैं, जो इसका विचार कर रहे थे।

सोने के ताजा भाव (Gold Price Today)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण अप्रैल एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर में करीब ₹1,653 यानी 1.19% की गिरावट हुई है। इसके बाद सोने का भाव घटकर लगभग ₹1,37,607 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वही, देखा जाए तो पिछले कुछ समय से बाजार में लगातार बनी तेजी के बाद से आज की यह गिरावट निवेशकों के लिए किसी राहत से कम नहीं है।

इसके अलावा, विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के दाम में हुआ यह बदलाव, फिलहाल एक “करेक्शन” है, जो तेज उछाल के बाद सामान्य मानी जाती है। इससे बाजार में संतुलन बनता है और नए निवेशकों को एंट्री करने का अच्छा मौका मिलता है।

चांदी के दाम में भारी गिरावट (Silver Price Today)

वही, बताया जा रहा है कि सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में और ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिली है। 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी में ₹7,824 यानी 3.47% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी का भाव गिरकर ₹2,17,343 प्रति किलोग्राम पर पहुंचा है।अनुमान है कि इस बार की चांदी और सोने में आई यह भारी गिरावट उन लोगों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आई है, जो हाल-फिलहाल में शादी-ब्याह या अन्य अवसरों के लिए आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं।

Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

गिरावट की मुख्य वजह क्या है?

बाजार के जानकारों के अनुसार, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं:

डॉलर की मजबूती: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे सोने-चांदी पर दबाव पड़ा है।
ब्याज दरों में बढ़ोतरी: ऊंची ब्याज दरों के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) से पैसा निकाल रहे हैं।
मुनाफावसूली: लगातार बढ़ोतरी के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया है।
ग्लोबल अनिश्चितता: मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद कुछ निवेशकों का रुझान अन्य विकल्पों की ओर बढ़ा है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या संकेत?

सोने चांदी को लेकर कई तरह के निवेशक, अलग-अलग योजना बनाकर निवेश करने में जुट गए है। इसके अलावा, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका है, जो लाभ के लिए इनका व्यापार करते हैं। वहीं, जो लोग गहने खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी यह समय सबसे अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।

हालांकि, देखा जाए तो बाजार में अभी भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, इसलिए निवेश से पहले सही सलाह लेना जरूरी है, ताकि आप किसी भी तरह के नुकसान से खुद से सुरक्षित रख सके।

ये भी पढ़ें: Flight Ticket Price: घरेलू उड़ानों पर खत्म हुई किराया सीमा, अब हवाई सफर के टिकट होंगे सस्ते

Recent Posts