IPL 2026 Rules: आईपीएल आज के समय में दुनियाभर में सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहने वाला खेल है। इन दिनों यह खबरों की सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, Board of Control for Cricket in India ने IPL 2026 के लिए सख्त नियमों को लागू कर दिया है। बताया जा रहा है कि IPL के ये नए नियम मैच डे प्रैक्टिस बैन, फैमिली एंट्री सीमित तक कई चीजों पर लागू होंगे। बताया जा रहा है कि इन गाइडलाइंस का मुख्य उद्देश्य टूर्नामेंट में अनुशासन बढ़ाना, खिलाड़ियों का फोकस बनाए रखना और ब्रॉडकास्ट क्वालिटी को बेहतर करने के लिए लाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि ये सभी नियम खिलाड़ियों से लेकर टीम मैनेजमेंट तक सभी पर अपना असर छोड़ेगा।
मैच के दिन अभ्यास करने की अनुमति नहीं
IPL 2026 के नियमों में किए गए बदलाव के तहत अब से किसी भी टीम को मैच के दिन अभ्यास करने की अनुमति नहीं होगी। पहले टीमें मैच से पहले नेट्स में तैयारी करती थीं, लेकिन अब यह पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इस फैसले से बोर्ड का मानना है कि इससे पिच की गुणवत्ता बनी रहेगी और खिलाड़ियों को पहले से बेहतर प्लानिंग करने में काफी मदद मिलेगी। ऐसे में नई व्यवस्था के तहत टीमों को निर्धारित ट्रेनिंग विंडो में ही अभ्यास करना होगा।
प्रैक्टिस नियमों में भी बदलाव
मैच के प्रैक्टिस से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो गया है। दरअसल, अब से बड़े स्टेडियमों में हर टीम को सीमित ही संसाधन मिलेंगे। एक टीम को केवल दो नेट्स और एक साइड विकेट रेंज हिटिंग करने का ही मौका मिलेगा। अगर दोनों टीमें एक साथ अभ्यास करती हैं, तो उन्हें बराबर-बराबर विकेट मिलेंगे। इसके अलावा ओपन नेट्स पूरी तरह बैन रहेंगे और कोई भी टीम विरोधी टीम के खाली विकेट का इस्तेमाल नहीं होगा।

फैमिली और फ्रेंड्स की एंट्री बंद
अब से मैच के बीच में फैमिली और फ्रेंड्स की एंट्री को भी बंद कर दिया गया है। इसपर बोर्ड से काफी सख्ती दिखाई है। अब खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों को ड्रेसिंग रूम या मैदान के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। मैच को वह केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही प्रैक्टिस देख पाएंगे। साथ ही, प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों के साथ ट्रैवल करने पर भी रोक लगा दी है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि टीम के माहौल को प्रोफेशनल बनाए रखना और खिलाड़ियों का ध्यान भटकने से रोकना है।
ट्रैवल नियमों में बदलाव
नए नियमों के अनुसार, IPL 2026 में सभी खिलाड़ियों को टीम बस से ही स्टेडियम आना-जाना होगा। निजी गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। अगर जरूरत होती है, तो टीमों को दो बैच में सफर करने की अनुमति है। परिवार के सदस्य अलग वाहनों से आएंगे। यह नियम सुरक्षा और बेहतर लॉजिस्टिक्स के लिए लागू किया गया है।
इसके अलावा, ब्रॉडकास्ट और प्रेजेंटेशन को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है। खिलाड़ियों को LED बोर्ड पर सीधे गेंद मारने की अनुमति नहीं होगी और LED बोर्ड के सामने बैठने पर भी रोक लगा दी गई है। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के बैठने के लिए अलग से तय जगह बनाई जाएगी, ताकि कैमरा विजिबिलिटी में कोई बाधा न आए।
इन नियमों में भी हुआ बदलाव
- अब ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना अनिवार्य होगा, कम से कम शुरुआती ओवर तक।
- पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान फ्लॉपी हैट और स्लीवलेस जर्सी पहनने पर बैन रहेगा।
- अगर कोई खिलाड़ी अपना जर्सी नंबर बदलना चाहता है, तो उसे कम से कम 24 घंटे पहले BCCI को इसकी जानकारी देनी होगी।
- अब हर टीम के साथ केवल 12 सपोर्ट स्टाफ को ही मैदान में जाने की अनुमति होगी, जिसमें डॉक्टर भी शामिल होगा।
- सभी स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा।
- अगर कोई भी इन नियमों को तोड़ता है, तो उसे पहली बार चेतावनी दी जाएगी, लेकिन दूसरी बार गलती करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट और कारण






