Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज उत्तर भारत समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। ऐसे में IMD का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
ऐसे में आइए यहां जानें मौसम विभाग से जुड़ी ताजा अपडेट (Latest updates related to the Meteorological Department) क्या है?
दिल्ली-एनसीआर में राहत भरा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और 27 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, अधिकतम तापमान 30°C से नीचे रहेगा और न्यूनतम तापमान करीब 16°C रह सकता है
उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में असर ज्यादा रहेगा:
आगरा, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत समेत कई इलाके 40 से 50 किमी/घंटा की तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान- पहाड़ी राज्यों में मौसम ज्यादा सक्रिय है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में असर:
रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 30 मार्च तक मौसम खराब, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश संभव है।
हिमाचल प्रदेश में भी बदला मौसम
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम ने करवट ले ली है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा जैसे इलाकों में बादल छाए हुए हैं। 28 मार्च से मौसम और खराब होगा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।
पंजाब-हरियाणा में आंधी और बारिश
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम बिगड़ने वाला है। इस दौरान धूल भरी आंधी, बिजली गिरने की संभावना और 27 से 29 मार्च तक हल्की बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम ज्यादा गंभीर हो सकता है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 50 से 70 किमी/घंटा की तेज हवाएं, ओलावृष्टि की संभावना है और साथ ही 27 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान में मिलाजुला असर
राजस्थान में कुछ इलाकों में तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना, तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में राजस्थान के किसानों समेत कई राज्यों के किसानों के लिए चिंता की स्थिति है।
ये भी पढ़ें: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल, किन्हें मिलेगी आज तरक्की






