RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: कोहली-पडिक्कल की दमदार पारी, आरसीबी ने 6 विकेट से जीता ओपनिंग मैच, जानें कैसे

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: आज के IPL 2026 मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से ओपनिंग मैच पर अपना कब्जा किया। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से रौंद दिया है। आज का यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें कोहली-पडिक्कल की दमदार पारी देखने को मिली।

बता दें कि आरसीबी के सामने बेंगलुरु ने 202 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे टीम ने सिर्फ 15.4 ओवर में ही पूरा कर लिया, इस तरह से आरसीबी ने एक शानदार जीत हासिल की। इस मैच का पूरा श्रेय विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को जाता है, जिन्होंने मैच को एकतरफा बना दिया।

कोहली-पडिक्कल ने दिलाई आसान जीत

आरसीबी की शुरुआत थोड़ी खराब रही और फिल साल्ट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाल लिया। दरअसल, दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया। देवदत्त पडिक्कल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं, विराट कोहली ने शानदार संयम दिखाते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। आखिरी में टिम डेविड ने भी तेज 16 रन बनाकर टीम को एक शानदार जीत दिलाने में मदद की।

SRH की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 201 रन बनाए। मैच के दौरान टीम की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही और विकेट जल्दी गिरते गए। कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 80 रन ठोके। उनकी पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हेनरिक क्लासेन ने 31 रन का योगदान दिया। अंत में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

गेंदबाजी में डफी और शेफर्ड का कमाल

आरसीबी की ओर से डेब्यू कर रहे जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने शुरुआती झटके देकर SRH को दबाव में डाल दिया। इसके अलावा, रोमारियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट लेकर टीम की वापसी कराई। इन दोनों गेंदबाजों की वजह से SRH बड़ा स्कोर करने के बावजूद मैच पर पकड़ नहीं बना सकी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB और SRH के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। अब तक खेले गए 27 मैचों में SRH ने 14 और RCB ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

ये भी पढ़ें:  जानें अपना आज का राशिफल, किस राशि की चमकेगी किस्मत और इन्हें रहना होगा सावधान

Recent Posts