Rain Forecast April 2026: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम: 8 अप्रैल तक दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

देश में मौसम की डबल मार

Rain Forecast April 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम की दोहरी मार देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से कई बड़े राज्यों में बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रह है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान चल सकता है।

वही, भारतीय मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश भी हो सकती है। यहां जानें IMD ने किन-किन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी ।

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का असर

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 3 से 6 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। 7 और 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

आंधी और तेज हवाओं का खतरा

IMD की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 4 अप्रैल को कई राज्यों में तेज आंधी (थंडरस्क्वॉल) चल सकती है, जिसकी स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा।

Weather Update Today
Weather Update Today

ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 3 से 5 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी

IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 6 अप्रैल के बीच बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी मौसम सक्रिय रहेगा। 5 से 8 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड में तेज आंधी चलने की संभावना है। हवाओं की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 2 से 4 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

पश्चिम भारत में बारिश की संभावना

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों जैसे मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 4 और 5 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। गुजरात में भी मौसम बदल सकता है।

ये भी पढ़ें:  जानें किन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा आज का दिन और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

Recent Posts