Bihar School Timing Change News: देशभर में मौसम की दोहरी मार पड़ रही है। ऐसे में कुछ राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी के चलते बिहार में बढ़ती गर्मी, तापमान और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव कर मॉर्निंग शिफ्ट (Morning Shift) में संचालित करने के आदेश जारी कर दिए है।
बता दें कि राज्य में शिक्षा की यह नई व्यवस्था 6 अप्रैल 2026 से लागू कर दी जाएगी और 31 मई तक जारी रहेगी, जो ग्रीष्मावकाश से ठीक पहले तक प्रभावी रहेगी।
बिहार में सरकारी स्कूल की नई टाइमिंग
बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, अब से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। छात्रों की छुट्टी 12:20 बजे ही कर दी जाएगी ताकि वे तेज धूप और गर्म हवाओं से सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।
DEO को मिला निर्णय का अधिकार
बिहार में इस खास आदेश के पालन के बाद से जिन विद्यालयों में दो शिफ्टों में पढ़ाई होती है, उनके संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को निर्णय लेने के विशेष अधिकार दिए है। यानी स्थानीय परिस्थितियों और तापमान को ध्यान में रखते हुए DEO तय करेंगे कि इन स्कूलों को कैसे और किस समय पर संचालित किया जाना है। साथ ही जिलाधिकारियों को भी विशेष अधिकार दिए हैं कि वे अपने जिले में स्कूल के समय में बदलाव करें।

मध्याह्न भोजन को लेकर भी नया प्रावधान
शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील (Mid-Day Meal) यानी मध्याह्न भोजन को लेकर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही बिहार के कई स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण एक साथ भोजन कराना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रधानाध्यापक को यह अधिकार दिया गया है कि वे छात्रों को दो समूहों में बांटकर अलग-अलग समय पर भोजन उपलब्ध करवाएं।
निर्देश के अनुसार, आधे छात्रों को मध्यान्तर (ब्रेक) में भोजन कराया जाएगा, जबकि बाकी छात्रों को तीसरी या चौथी घंटी में भोजन दिया जा सकता है। इस दौरान अन्य छात्रों की पढ़ाई जारी रहेगी, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों पर कोई असर न पड़े।
छात्रों की सुरक्षा है प्राथमिकता
गर्मी के मौसम (Summer Season) में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बिहार शिक्षा विभाग के द्वारा यह फैसला लिया गया है। बिहार में अप्रैल से ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और लू का खतरा (Danger of Heat Wave) भी दिन पर दिन बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें: अमित शाह का बड़ा ऐलान, UCC लागू होगा तो ‘चार शादी’ पर लगेगी रोक, पढ़ें पूरी खबर






