Unnat Krishi Mahotsav 2026: किसानों के लिए सुनहरा मौका, तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का आयोजन, इन चीजों का मिलेगा लाभ

Unnat Krishi Mahotsav 2026

Unnat Krishi Mahotsav 2026: कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने और किसानों को नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा समय-समय पर कई तरह की बेहतरीन कार्यक्रमों को शुरू किया जाता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार हाल ही में ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का आयोजन करने जा रहा है। यह राज्य कृषि महोत्सव तीन दिवसीय है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह महोत्सव 11 से 13 अप्रैल 2026 तक मध्य प्रदेश के रायसेन जिले स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की पहल पर आयोजित किया जा रहा है, जो किसानों के लिए काफी हद तक लाभकारी साबित हो सकता है।

आधुनिक तकनीकों, उन्नत उपकरणों और नए स्टार्टअप्स की जानकारी

मध्य प्रदेश के इस तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ में किसानों को खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, उन्नत उपकरणों और नए स्टार्टअप्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ में इन चीजों की लगेगी प्रदर्शनी

प्रदेश के इस महोत्सव में आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण होगी। इसमें स्मार्ट और ऑटोमेटेड मशीनें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित उपकरण और मल्टी-क्रॉप मशीनरी को प्रदर्शित किया जाएगा। इन तकनीकों के माध्यम से किसान कम समय में अधिक उत्पादन हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा, कृषि स्टार्टअप हब भी इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। यहां नए-नए एग्री-स्टार्टअप्स अपने नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे। किसानों को इन स्टार्टअप्स से जुड़कर नई तकनीकों को अपनाने और निवेश के अवसरों की जानकारी मिलेगी। यह मंच युवाओं को कृषि क्षेत्र में उद्यमिता की ओर भी प्रेरित करने में मददगार साबित होगा।

किसानों को व्यापार करने के फायदे मिलेंगे

फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) सम्मेलन भी इस महोत्सव में आयोजित किया जाएगा। इसमें किसानों को समूह बनाकर व्यापार करने के फायदे बताए जाएंगे। FPO के जरिए किसान सीधे बाजार से जुड़ सकते हैं, जिससे उन्हें बेहतर कीमत और मुनाफा मिलता है। साथ ही, विशेषज्ञ इस दौरान किसानों को संगठित खेती के महत्व और लाभों पर जानकारी देंगे।

कार्यक्रम में ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन

ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन (Demonstration of Drone Technology) भी इस महोत्सव का एक खास हिस्सा होगा। किसानों के द्वारा खेती में ड्रोन के उपयोग से फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव, निगरानी और डेटा विश्लेषण आसान किया जा सकता है। इससे खेती की लागत कम और उत्पादन में सुधार आता है। यह तकनीक भविष्य की खेती को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखती है।

किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण

महोत्सव के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को विभिन्न खेती से संबधित विषयों पर प्रशिक्षण भी मिलेगा, जिसमें आधुनिक खेती के तरीके, जैविक खेती, जल प्रबंधन और फसल सुरक्षा जैसे विषय शामिल की गए है। विशेषज्ञ किसानों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेंगे, जिससे वे अपने खेतों में बेहतर परिणाम हासिल कर सकें।

किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसान 1800-180-1551 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 155261 नंबर पर एआई आधारित कृषि सहायता सेवा भी उपलब्ध है, जो किसानों को त्वरित समाधान प्रदान करेगी। ऐसे में देखा जाए, तो प्रदेश में यह कृषि महोत्सव किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आधुनिक कृषि प्रणाली से जोड़ने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्नत कृषि महोत्सव 2026 न केवल तकनीक और ज्ञान का संगम होगा, बल्कि किसानों के लिए एक नई दिशा भी तय करेगा।

ये भी पढ़ें:   बिहार में 6 अप्रैल से बदलेगा स्कूल टाइम, मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे सरकारी विद्यालय, जानें वजह

Recent Posts