Raw Onion Side Effects: किन लोगों के लिए खतरनाक है कच्चा प्याज खाना? जानें वजह और सावधानियां

Raw Onion Side Effects

Raw Onion Side Effects: कच्चा प्याज भारतीय खाने का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। इस सब्जी को सलाद, चाट, दाल-रोटी या सैंडविच में इस्तेमाल में किया जाता है। प्याज स्वाद में खाने का जायका बढ़ा देती है, साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। कच्चे प्याज में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और कई तरह के रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा प्याज (Raw Onion) हर किसी की सेहत के लिए सही नहीं होती है? दरअसल, कुछ लोगों की सेहत पर कच्चा प्याज खाने से कई तरह के साइड इफेक्ट दिखाई देते हैं। ऐसे में आज हम todaytopicalnews के इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि किन लोगों को कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए और क्यों?

कच्चा प्याज खाने से होने वाली परेशानी (Problems Caused by Eating Raw Onion)

1. एसिडिटी और गैस की समस्या

अगर आपको अक्सर पेट में गैस, एसिडिटी या जलन की समस्या रहती है तो कच्चा प्याज आपके लिए बेहद नुकसान दायक है। क्योंकि इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स आपके पेट में एसिड की मात्रा को ओर भी बढ़ा देती हैं, जिससे पेट की जलन, एसिड रिफ्लक्स और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

2. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS)

IBS के मरीजों को कच्चा प्याज बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। प्याज में मौजूद फ्रुक्टॉओलिगोसेकेराइड्स (FODMAPs) पेट में ठीक से पचते नहीं हैं। इसके कारण पेट फूलना, दर्द और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

3. प्याज से एलर्जी

देखा गया है कि कुछ लोगों अगर थोड़ी भी प्याज खा लेते हैं, तो इसे उन्हें काफी अधिक एलर्जी होती है। ऐसे में इन लोगों को कच्चा प्याज खाने पर खुजली, स्किन रैशेज, आंखों में पानी, नाक बहना या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको एलर्जी है तो प्याज से पूरी तरह बचना चाहिए।

4. लो ब्लड प्रेशर

वैसे तो कच्चा प्याज खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है, लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम है, उन्हें कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें चक्कर और कमजोरी महसूस आ सकती है।

5. पेट में अल्सर की समस्या

अगर आपको पेट का अल्सर है, तो आपके लिए कच्चा प्याज नुकसानदायक है। इसमें मौजूद एसिडिक तत्व पेट की अंदरूनी परत को और ज्यादा इरिटेट कर सकते हैं। इसके कारण से पेट दर्द, जलन और एसिडिटी बढ़ सकता है।

6. मुंह में बदबू

कई बार आप सब लोगों ने देखा होगा कि कच्चा प्याज खाने (Eat Raw Onion) से लोगों के मुंह से बदबू आती है। अगर आपको पहले से ही यह समस्या है, तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

कच्चा प्याज खाते समय ध्यान रखें ये बातें

1. खाली पेट प्याज न खाएं। क्योंकि इससे पेट में जलन और एसिडिटी मात्रा काफी अधिक बढ़ सकती है।
2. ज्यादा मात्रा में न खाएं। अगर आपको प्याज खाने में परेशानी है, तो आप इसका थोड़ी मात्रा में ही सेवन करें।
3. स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।  ब्लड प्रेशर, पेट या एलर्जी की स्थिति में अगर आप प्याज खाते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से एक बार जरूर दिखाना चाहिए।
4. हल्का पकाकर खाना फायदेमंद है। कच्चा प्याज के बजाय हल्का पकाकर खाना पेट के लिए सुरक्षित और पचाने में आसान होता है।

ये भी पढ़ें:  जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक भविष्य, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारियां

Recent Posts