Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: आज मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर एक अलग ही प्रभाव डालने का काम करती है। ऐसे में 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन विशेष महत्व रखता है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है और इस दिन पूजा-अर्चना करने से जीवन के कष्ट, भय और बाधाएं कम होती हैं।
ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है, वहीं, कुछ लोगों को आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य और रिश्तों में सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का आज का राशिफल क्या कहता है?
आज का राशिफल
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।
मिथुन राशि (Gemini)
करियर के लिहाज से यह दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। सुबह मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। शाम के समय पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo)
दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी, खासकर सुख-सुविधाओं पर। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन बेहद शुभ है। परिवार में खुशियां आएंगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और व्यापार में लाभ होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और परिवार में मतभेद हो सकते हैं। हालांकि दिन के अंत तक स्थिति बेहतर हो जाएगी। धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन सामान्य रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा और सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। संयम और धैर्य से काम करें, सफलता जरूर मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं और पारिवारिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि दिन के मध्य में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
मीन राशि (Pisces)
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खर्च बढ़ सकते हैं जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। हालांकि व्यापार में लाभ के संकेत हैं। संतुलन बनाए रखें। आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच और हनुमान जी की पूजा के साथ करें, इससे दिन बेहतर गुजर सकता है।
ये भी पढ़ें: Sathankulam Custodial Death Case पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई मौत की सजा






