Pod Taxi India: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एक नया और आधुनिक दौर शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को देश की पहली ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी परियोजना का भूमि पूजन किया। दरअसल, यह खास प्रोजेक्ट कुर्ला और Bandra Kurla Complex (बीकेसी) के बीच विकसित किया जा रहा है, जो मुंबई के प्रमुख कमर्शियल हब्स में से एक है।
महाराष्ट्र के इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक जाम को कम करना और लोगों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे।
क्या है पॉड टैक्सी सिस्टम? (What is Pod Taxi System?)
पॉड टैक्सी एक ऑटोमेटेड रैपिड ट्रांजिट (ART) सिस्टम है, जो बिना ड्राइवर के चलती है। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल जैसी गाड़ियां होती हैं, जिन्हें पॉड कहा जाता है। ये पॉड बैटरी से चलती हैं और एक तय ट्रैक पर दौड़ती हैं।
हर पॉड में अधिकतम 6 लोग बैठ सकते हैं। खास बात यह है कि यह सिस्टम पूरी तरह AI तकनीक पर आधारित होगा, जिससे सफर ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनेगा।
रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी
- इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 8.85 किलोमीटर होगी, जिसे अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। शुरुआत में 3.36 किलोमीटर के रूट पर काम किया जाएगा, जो बांद्रा (ईस्ट) से कुर्ला तक फैला होगा।
- पूरे रूट पर कुल 22 एयर-कंडीशंड स्टेशन बनाए जाएंगे। हर स्टेशन के बीच करीब 200 मीटर की दूरी होगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- यह रूट एलबीएस मार्ग, कालानगर और बीकेसी जैसे अहम इलाकों को जोड़ेगा। साथ ही यह बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।

पॉड टैक्सी की स्पीड और सुविधाएं (Pod Taxi Speed And Facilities)
पॉड टैक्सी (Pod Taxi) की अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हालांकि यह स्पीड सुनने में कम लग सकती है, लेकिन शहर के ट्रैफिक को देखते हुए यह काफी प्रभावी साबित होगी।
पॉड हर 15 सेकंड के अंतराल पर उपलब्ध होंगे, यानी यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह है कि पॉड केवल उन्हीं स्टेशनों पर रुकेंगे, जिन्हें यात्री पहले से चुनेंगे। इससे समय की बचत होगी और सफर और भी तेज बनेगा।
कैसे काम करेगा यह पूरा सिस्टम?
यह पूरा सिस्टम फिक्स ट्रैक पर चलेगा, जिससे ट्रैफिक का कोई असर नहीं होगा। हर पॉड एक स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा होगा, जो उसकी गति, दिशा और स्टॉप को नियंत्रित करेगा।
इस प्रोजेक्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर तैयार किया जा रहा है। यानी इसमें सरकार और निजी कंपनियां मिलकर निवेश और संचालन करेंगी।
बीकेसी की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Bandra Kurla Complex मुंबई का एक बड़ा फाइनेंशियल और कमर्शियल हब है। यहां कई मल्टीनेशनल कंपनियां, बैंक, होटल और प्रमुख संस्थान जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और भारत डायमंड बॉर्स मौजूद हैं।
पॉड टैक्सी (Pod Taxi) शुरू होने के बाद यहां आने-जाने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ऑफिस टाइम में लगने वाले भारी ट्रैफिक से भी छुटकारा मिलेगा।
पॉड टैक्सी डिपो और अन्य सुविधाएं (Pod Taxi Depot and Facilities)
इस प्रोजेक्ट के लिए बांद्रा ईस्ट में आरएलडीए प्लॉट (RLDA Plot in Bandra East) पर एक डिपो बनाया जाएगा। यहीं से पॉड टैक्सियों का संचालन और मेंटेनेंस किया जाएगा।
साथ ही पूरे सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यह पर्यावरण के अनुकूल हो और प्रदूषण को कम करने में मदद करे।
2031 तक बड़ा असर
अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद साल 2031 तक रोजाना 1.09 लाख से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। इससे मुंबई की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
यह प्रोजेक्ट न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि शहर की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करेगा।
क्यों खास है यह पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट? (Why is this Pod Taxi Project Special?)
- भारत की पहली ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी
- AI आधारित स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम
- ट्रैफिक जाम में कमी
- तेज और आरामदायक सफर
- पर्यावरण के अनुकूल तकनीक
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में शुरू होने वाला यह पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट (Pod Taxi Project) देश के शहरी परिवहन के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। आने वाले समय में अगर यह सफल रहता है, तो इसे अन्य बड़े शहरों में भी लागू किया जा सकता है। यह पहल भारत को स्मार्ट और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Modern Transport System) की दिशा में आगे बढ़ाने का संकेत देती है।
ये भी पढ़ें: इस उम्र में जिम करना होता है लाभदायक, जानें सही फायदे और कुछ खास तरीके






