Gym Age Limit: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने आप को फिट नहीं रख पाते हैं, इसलिए वो थोड़ा सा समय निकालकर जिम करने की सोचते हैं। खासकर आजकल के युवा और किशोर सोशल मीडिया से प्रभावित होकर जल्दी बॉडी बनाने के लिए जिम जॉइन (Join GYM) कर लेते हैं, लेकिन वह इससे जुड़े कुछ जरूरी बातें नहीं जाते हैं और फिर बार में परेशानी का सामना करते हैं। दरअसल, जिम करने की भी सही उम्र होती है। अगर आप कम उम्र में जिम जाना शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही जानकारी और सही उम्र के बिना जिम शुरू करना शरीर के प्राकृतिक विकास (Natural Development of Body) पर असर डाल सकता है।
कम उम्र में जिम करने के नुकसान
अगर आप कम उम्र में ही भारी वर्कआउट (Heavy Workouts) करने लगते हैं, तो आपकी हड्डियां और मांसपेशियों का विकास सही से नहीं हो पाता है। किशोरावस्था में शरीर अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता, ऐसे में ज्यादा वजन उठाने से ग्रोथ रुकने का खतरा रहता है। इसके अलावा गलत एक्सरसाइज करने से चोट, मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों की समस्या भी हो सकती है।
कई बार युवा जल्द परिणाम पाने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं, जिससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यही नहीं, बिना सही गाइडेंस के जिम करने से लंबे समय में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
जिम शुरू करने की सही उम्र क्या है?
विशेषज्ञों का मानना है कि जिम शुरू करने की सही उम्र लगभग 17 से 18 साल के बीच होती है। इस उम्र तक शरीर का विकास काफी हद तक पूरा हो जाता है और मसल ट्रेनिंग सुरक्षित मानी जाती है।
हालांकि, इससे पहले बच्चों और किशोरों को आउटडोर खेल, योग, दौड़ और हल्की एक्सरसाइज (light Exercise) पर ध्यान देना चाहिए। इससे शरीर का प्राकृतिक विकास बेहतर होता है और फिटनेस भी बनी रहती है।

सही उम्र में जिम करने के फायदे (Benefits of Joining GYM at Right Age)
अगर सही समय और सही तरीके से जिम शुरू किया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं।
नियमित वर्कआउट से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की ताकत बढ़ती है।
फिटनेस बेहतर होती है और वजन कंट्रोल में रहता है।
जिम जाने से अनुशासन की आदत बनती है और लाइफस्टाइल हेल्दी होती है।
वर्कआउट के दौरान निकलने वाले हैप्पी हार्मोन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं।
नियमित एक्सरसाइज से भविष्य में हार्ट डिजीज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
जिम शुरू करते समय किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप जिम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सबसे पहले हमेशा किसी प्रशिक्षित ट्रेनर की देखरेख में ही वर्कआउट करें, ताकि गलत एक्सरसाइज से बचा जा सके।
शुरुआत में हल्की एक्सरसाइज करें और धीरे-धीरे वजन बढ़ाएं।
संतुलित आहार लें, जिसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में हों।
बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के सप्लीमेंट्स या केमिकल पाउडर का इस्तेमाल न करें।
शरीर को पर्याप्त आराम देना भी जरूरी है, क्योंकि मांसपेशियां आराम के दौरान ही मजबूत होती हैं।
Note- आज के समय में फिट रहना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए जल्दबाजी करना बिल्कुल सही नहीं है। इसलिए आपको सही उम्र, सही जानकारी और सही गाइडेंस के साथ ही जिम शुरू करना चाहिए। खासकर किशोरों को पहले प्राकृतिक तरीके से फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए, ताकि उनका शारीरिक विकास सही से हो सके और उन्हें आगे चलते अच्छे परिणाम मिल सके।
ये भी पढ़ें: Sathankulam Custodial Death Case पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई मौत की सजा






