आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। खासतौर पर कुंभ, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिलने के योग हैं। वहीं, अनुमान है कि आज का दिन जहां कुछ लोगों के लिए तरक्की और लाभ के अवसर लाएगा,सभी राशियों को सलाह दी जाती है कि धैर्य, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। ऐसे में आइए आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि (Aries)
आज आपका भाग्य मजबूत रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus)
आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही न करें। काम में दबाव आ सकता है, लेकिन शांत रहकर फैसले लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आज टीमवर्क से आपको फायदा होगा। व्यापार और नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दूसरों के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आज कर्क राशि के लोगों के लिए मेहनत और समझदारी से काम बनेंगे। करियर में प्रगति के संकेत हैं। अहंकार और जिद से दूर रहें। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके काम आएगी। बजट को ध्यान में रखकर खर्च करें।
सिंह राशि (Leo)
आज सिंह राशि के करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी और दिन खुशी भरा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)
आज परिवार से जुड़ी बातों में थोड़ी झिझक हो सकती है। कामकाज में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कम बोलें और ज्यादा काम पर ध्यान दें। आपको आज जितना हो सके खुद के अहंकार से बचना है और विनम्र रहें।
तुला राशि (Libra)
इन लोगों को आज के दिन सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। आपके काम की तारीफ होगी और नए मौके मिलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपका अधिक से अधिक लोगों से संपर्क बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज धन लाभ के अच्छे योग हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में खुशहाली आएगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आज कुछ नया करने का मन करेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और योजनाओं पर ध्यान दें।
मकर राशि (Capricorn)
आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में गलती नुकसान दे सकती है। कानूनी मामलों से दूर रहें। सोच-समझकर फैसले लें और नियमों का पालन करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ के योग हैं। काम में तरक्की होगी और नए अवसर मिलेंगे। दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज के दिन मीन राशि के जातकों को अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। नई योजनाएं सफल होंगी। आत्मविश्वास के साथ काम करें और जल्दबाजी से बचें।
ये भी पढ़ें: रेपो रेट 5.25% पर स्थिर, जानें आम लोगों के लिए क्या है बड़ा अपडेट?






