Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: आज रविवार का दिन कई राशियों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है। ऐसे में वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन को प्रभावित करती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, 12 अप्रैल 2026, रविवार का दिन विशेष रूप से सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, सकारात्मक सोच और अच्छे कार्य करने से जीवन में ऊर्जा और संतुलन बना रहता है।
वही, देखा जाए तो आज का राशिफल (Today Horoscope Hindi) करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़े संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
आज का राशिफल (Today’s Rashifal)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक तनाव और उलझन बढ़ सकती है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचें। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन परिवार का सहयोग आपको संभाले रखेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। नए काम की शुरुआत के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि पुरानी आदतें आपकी प्रगति में बाधा बन सकती हैं, इसलिए बदलाव को अपनाना जरूरी होगा। इन राशि के लोगों को आज नए अवसरों का खुलकर स्वागत करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज काम का दबाव बढ़ सकता है। हर किसी की बात मानने की आदत आपको तनाव दे सकती है। प्राथमिकताओं को तय करें और एक समय में एक काम पर ध्यान दें। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अचानक धन लाभ के संकेत मिल सकते हैं। पुराने सपनों को पूरा करने का मौका मिल सकता है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है। कर्क राशि के जातक आज जितना हो सके सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें।
सिंह राशि (Leo)
मन में अस्थिरता और उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। काम या पढ़ाई में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। माता-पिता का सहयोग आपकी स्थिति को मजबूत करेगा। सिंह राशि आज के दिन अपनी मानसिक शांति बनाए रखें।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपको परफेक्शन के बजाय काम पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और नए अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। हर बार समझौता करना सही नहीं होता। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। रिश्तों में संवाद बढ़ाने की जरूरत है। काम के बीच ब्रेक लेना जरूरी होगा, वरना तनाव बढ़ सकता है। इन राशि के लोगों को आज शांत रहकर फैसले लेना चाहिए।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए प्रगति लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। गुस्से से दूर रहें। इन लोगों को संयम और धैर्य बनाए रखना चाहिए।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक हो सकती है और खर्चों में भी बढ़ोतरी संभव है। हालांकि शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपने स्वास्थ्य का सही से ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपको केवल सोचने के बजाय काम पर ध्यान देना होगा। योजनाओं को लागू करने का समय है। मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन एक्शन पर फोकस करें।
मीन राशि (Pisces)
आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है। परिवार और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन काम में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों पर ₹1 लाख तक सब्सिडी, राजधानी बनेगी क्लीन मोबिलिटी हब, जानें किन्हें मिलेगा योजना का लाभ






