Temperature in Delhi: देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली का तापमान

देश में मौसम की डबल मार

Temperature in Delhi: देशभर में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। अप्रैल के मध्य में जहां कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा भी बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिलेगा।

दिल्ली का तापमान और मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे दिन आसमान साफ रहेगा और बादलों का कोई असर नहीं दिखेगा। ऐसे में तेज धूप के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी। सुबह के समय हल्की ठंडक रह सकती है, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना लगेगा। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और दोपहर तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है।

हवा में नमी कम रहने की वजह से मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे लोगों को स्किन ड्रायनेस और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश और आंधी का दौर

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। असम और मेघालय में 14 से 17 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 14 से 17 अप्रैल के बीच बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मैअरुणाचल प्रदेश में 14, 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम और मेघालय में 17 से 19 अप्रैल के बीच भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर-पश्चिम भारत में भी बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत के कई पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बदलने वाला है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 19 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल और उत्तराखंड में 17 और 18 अप्रैल को मौसम खराब रह सकता है।

Holi Weather Update
Holi Weather Update

पूर्वी भारत में गरज-चमक और तेज हवाएं

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 से 15 अप्रैल के बीच बारिश के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल में 15 और 16 अप्रैल को बारिश का अनुमान है। सिक्किम में 14 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश और आंधी का असर रहेगा। कर्नाटक के उत्तरी आंतरिक हिस्सों में 13 से 17 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 से 17 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। वहीं केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में भी 13 से 17 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है।

  • उत्तर-पश्चिम भारत में 14 से 19 अप्रैल के बीच तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है।
  • मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
  • विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 अप्रैल तक 2 से 4 डिग्री तापमान बढ़ सकता है।
  • पूर्वी भारत में 16 अप्रैल तक 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।
  • दक्षिण भारत में 15 अप्रैल तक 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ेगा।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। सौराष्ट्र और कच्छ में 13 और 14 अप्रैल को लू चल सकती है। महाराष्ट्र में 15 और 16 अप्रैल, मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल, विदर्भ और ओडिशा में 15 से 18 अप्रैल के बीच हीटवेव का खतरा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 16 से 19 अप्रैल, झारखंड में 17 और 18 अप्रैल को भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

उमस भरी गर्मी भी करेगी परेशान

बिहार, गुजरात, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में अगले 7 दिनों तक उमस भरी गर्मी का असर रहेगा। इससे लोगों को ज्यादा पसीना और बेचैनी महसूस हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  टोल प्लाजा पर लंबा इंतजार अब नहीं करना होगा, जानें आपके अधिकार और फ्री एग्जिट के नियम

Recent Posts