Bihar New Chief Minister: सम्राट चौधरी ने बिहार सीएम पद की ली शपथ, अब शुरू होगा बिहार की राजनीतिक का नया अध्याय

Bihar New Chief Minister

Bihar New Chief Minister: बिहार के मुख्यमंत्री पद पर काफी समय सियासी घमासान चल रहा था, जिसपर रोक लग गई है। दरअसल, आज बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण की है। इस दौरान NDA के कई बड़े राजनेता और नीतिश कुमार भी मौजूद थे। जहां भारत के चार राज्यों में इन दिनों चुनाव की स्थिति चरम पर है। इसी बीच बिहार का मुख्यमंत्री बदलना राजनीति को एक नया रुख दे सकती है। अनुमान है कि अब से राज्य की कई योजनाओं समेत कानून पर NDA की पूरी-पूरी कमान होगी, जिससे राज्य में नई सरकार का गठन (New Government Formation) पूरा हो गया है और बिहार की राजनीति का एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

बता दें कि सम्राट चौधरी के शपथ के साथ -साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी आज उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) के रूप में शपथ ली है। ऐशे में आइए अब यहां विस्तार से जानते हैं कि बिहार की राजनीति (Politics of Bihar) में आगे क्या नया मोड़ होने की संभावना है।

सम्राट चौधरी ने ली शपथ

बिहार के पटना जिला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) में राज्यपाल की मौजूदगी में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने भी अपने-अपने पद की गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता और केंद्रीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसे बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार का मुख्यमंत्री 20 साल के बाद बदला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के शासन को जनता ने बहुत ही अच्छे से देखा, जिसके बाद अब NDA सरकार के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन किया गया है। जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि हाल ही में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नए राजनीतिक बदलाव को भी एक मौका मिल सके। इसी के साथ आज से बिहार में नई नेतृत्व व्यवस्था (New Leadership System) लागू कर दी गई है, जिससे राजनीतिक पूरी तरह से अब बदल जाएगी और प्रशासनिक स्तर पर नए बदलावों की उम्मीद की जा रही है।

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला

सम्राट चौधरी कौन है? (Who is Samrat Choudhary?)

बिहार के नए सीएम सम्राट (Bihar New CM) चौधरी का राजनीतिक सफर लगभग तीन दशकों का रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत RJD से की थी, जिसके बाद वे JDU और फिर BJP से जुड़े और फिर धीरे-धीरे अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करते हुए आज वह बिहार के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद तक पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने जीवन का एक लंबा हिस्सा राजनीति में योगदान देने में बिताया है। इसी कारण सम्राट चौधरी को को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कैबिनेट विस्तार की योजना (Cabinet Expansion Plan)

खबरों के मुताबिक, आने वाले समय में कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) की संभावना जताई जा रही है, जिसमें कई सहयोगी दलों के नेताओं को सरकार में शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मई महीने में इस विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है, जिससे कई बड़े निर्णयों में बदलाव होने की पूरी संभावना है।

बिहार की राजनीतिक का नया अध्याय शुरू

बिहार में नई सरकार के गठन होने से अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि आगे प्रशासनिक कार्यों में क्या बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यह राजनीतिक बदलाव बिहार (Bihar Politics) के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी, जिससे राज्य के विकास (Development) और प्रशासन में सुधार के साथ-साथ जनता का भी कल्याण किया जाएगा।

खबरों के मुताबिक, बिहार की सत्ता परिवर्तन (Bihar Government Change) राज्य की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ है और आने वाले समय में प्रदेश की प्रगति और विकास की गति दोनों में बड़ा बदलाव भी होगा।

ये भी पढ़ें:  देश के इन राज्यों में 20 अप्रैल तक बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें कहां चलेगी लू

Recent Posts