Today Weather: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण भारत के बड़े राज्यों में तापमान काफी अधिक होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान 44°C तक बना हुआ है। इसके अलावा, यह भी अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक इन शहरों में लू (हीटवेव) भी चलेगी। बता दें कि सरकार ने कई स्कूलों में छुट्टी का भी ऐलान किया है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई लेटेस्ट अपडेट (IMD Latest Update) के मुताबिक, आज के मौसम का हाल क्या रहने वाला है?
अगले 24 घंटे में इन शहरों में बढ़ेगा तापमान
| शहर (राज्य) | तापमान (°C) |
| राजस्थान | 42.8°C |
| मध्य प्रदेश | 42°C |
| उत्तर प्रदेश | 44°C |
| महाराष्ट्र | 44.2°C |
| छत्तीसगढ़ | 43°C |
| आंध्र प्रदेश | 43.4°C |
स्कूलों हुए बंद (Schools Closed)
भीषण गर्मी (Extreme Heat) के कहर को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों को बंद करने के दिशा-निर्देश जारी किए है। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल के बाद से महाराष्ट्र के वर्धा और छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद रहेंगे, ताकि बच्चें लू (Loo) के प्रभाव में आने से बच सके। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा और रतलाम के कई स्कूलों में टाइमिंग को बदल ( School Timings Change) दिया गया है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह पश्चिम से आने वाला मौसम है, जो इन दिनों काफी कमजोर बना हुआ है। यह स्थिति 20 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जिससे West, Central और South India में भीषण गर्मी का अलर्ट (Severe Heat Alert) पहले से ही जारी कर दिया गया है।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, नागालैंड में मौसम का रुख बदल सकता है। इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।
वहीं, दूसरी ओर जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में मौसम काफी ठंडा और बदलता हुआ रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा में मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है, जहां हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।
आज के मौसम का हाल (Aaj ke Mausam ka Haal)
| राज्य | मौसम अपडेट |
| राजस्थान | बाड़मेर में तापमान 42°C से ज्यादा |
| मध्य प्रदेश | 16 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव 42°C |
| उत्तर प्रदेश | बांदा में 44°C (सबसे ज्यादा तापमान) |
| छत्तीसगढ़ | राजनांदगांव 43°C, हीटवेव अलर्ट |
| बिहार | पारा 40°C से ऊपर, हल्की बारिश की संभावना |
| झारखंड | कई जिलों में लू + बारिश दोनों के आसार |
| उत्तराखंड | पहाड़ों में बर्फबारी, देहरादून 36°C |
| हिमाचल प्रदेश | 4 दिन बारिश और ओले का अलर्ट |
| हरियाणा | कई जिलों में 40°C+ तापमान |
| पंजाब | मौसम बदलने के साथ बारिश की संभावना |
ये भी पढ़ें: आधार अपडेट करने का आखिरी मौका, 14 जून के बाद लगेगी फीस, जानें क्यों?






